Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरभारतीय संविधान की प्लाटीनम जुबली भाजपा कांग्रेस ने बाबा साहब को किया...

भारतीय संविधान की प्लाटीनम जुबली भाजपा कांग्रेस ने बाबा साहब को किया याद

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कांग्रेस व अन्य सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अंगीकृत किया गया था। संविधान दिवस के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने वरिष्ठ भाजपा नेता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अरुण शेंडे सहित अन्य ने बाबा साहब की प्रतिमा पर उपस्थिति देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं कांग्रेस की ओर से जिला अध्यक्ष हर्ष रिंकू टॉक पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हमीद काजी सहित अन्य नेताओं ने भी बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर प्रवक्ता शेख रुस्तम ने संविधान सभा के समस्त सदस्यों को स्मरण करते हुए कहा कि आज हम संविधान के 75 वर्ष पूरे होने की वर्षगांठ मनाकर इसके साक्षी बने हैं, डॉ. बाबा साहब लिखित इस संविधान की अनेक विशेषताएं हैं हमारा संविधान केवल राजनीतिक व्यवस्था और शासन करने का माध्यम नहीं है बल्कि हर नागरिक के लिए जीवन दर्शन की संहिता है। संविधान दिवस के अवसर पर जहां बीजेपी कांग्रेस ने संविधान निर्माता डॉक्टर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी, वहीं भीम आर्मी ने ग्राम बहादरपुर में संविधान दिवस के अवसर पर स्कूली छात्र.छात्राओं के साथ ग्राम में रैली निकालकर बाबा साहब को याद किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments