Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरमस्जिद आस्था का केंद्र भगवा आतंकवाद बर्दाश्त नहीं जमकर की नारेबाजी.... अल्पसंख्यक...

मस्जिद आस्था का केंद्र भगवा आतंकवाद बर्दाश्त नहीं जमकर की नारेबाजी…. अल्पसंख्यक कांग्रेस

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र कोल्हापुर के गांव विशालगढ़ की रजा जामा मस्जिद में घुसकर भगवा आतंकियों ने पवित्र ग्रंथ को फाड़ कर उसकी बेहुरमती कर उत्पाद मचाने के मामले को लेकर देश भर के अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज में गहरा गुस्सा है शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष डॉक्टर फरीद काज़ी के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन स्थानीय एसडीएम के माध्यम से तहसीलदार रामलाल पगारे को देकर भगवा आतंकवाद मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाकर घटना का विरोध करते हुए उत्पाद मचाने वाले भगवा आतंकियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की गई इस अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष डॉक्टर फरीद काज़ी ने कहा कि मस्जिद आस्था का केंद्र है वहां रखे पवित्र ग्रंथ आस्था से जुड़े हैं उनकी बेहरमाती करना अपराध है और भगवा आतंकियों ने यह अपराध किया है अगर कार्रवाई नहीं की गई तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा भगवा राजनीति स्वस्थ राजनीति नहीं है महाराष्ट्र के कोल्हापुर के गांव विशालगढ़ की घटना पर महमहिम राष्ट्रपति को चाहिए कि वह महाराष्ट्र की सरकार को तुरंत बर्खास्त करें वहां के जिम्मेदार अधिकारी कलेक्टर एसपी के खिलाफ भी कार्यवाही करें वही कांग्रेस पार्षद पति राकेश खत्री ने भी इस पूरी घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि यह देश सभी धर्म जाति समाज के लोगों का देश है भाजपा केवल हिंदू मुस्लिम को लडाने की राजनीति कर रही है उसे यह छोड़कर स्वस्थ राजनीति करते हुए इस घटना के दोषियों पर कार्यवाही करना चाहिए तथा ऐसी घटनाओं की पुर्नवृत्ति ना हो इस ऒर ध्यान देना चाहिए इस अवसर पर सभी समाज के लोगों के साथ ही वार्ड के पार्षद तथा उनके प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में मौजूद थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments