बुरहानपुरमध्य प्रदेश

नए कलेक्टर के समक्ष अनेक चुनौतियां

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिले को एक नया कलेक्टर मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक 2015 बैच के अधिकारी हर्ष सिंह ने 31 जनवरी, 2025 को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।श्री सिंह इससे पहले डिण्डोरी जिले में कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएँ दे रहे थे। उनके नेतृत्व में बुरहानपुर के प्रशासनिक ढाँचे और विकास योजनाओं में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है। जिले में उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक अनुभव और युवा ऊर्जा का सही मेल माना जा रहा है। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली बैठक में ही उन्होंने स्पष्ट किया कि “पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी” उनके प्रशासन का मूलमंत्र होगा। कलेक्टर ने सभी योजनाओं को समयसीमा में पूरा करने और लाभार्थियों तक पहुँच सुनिश्चित करने को कहा। श्री सिंह ने अधिकारियों से कहा,हमारा लक्ष्य ऐसा प्रशासन बनाना है जो जनता के लिए समर्पित हो। हर योजना और निर्णय में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करनी होगी। बुरहानपुर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत वाला जिला है, लेकिन यहाँ कृषि, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे क्षेत्रों में अभी भी चुनौतियाँ मौजूद हैं। ताप्ती नदी के किनारे बसे इस जिले में किसानों को सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता है। साथ ही, औद्योगिक विकास की संभावनाओं को भी बल देने की जरूरत है। नए कलेक्टर के आगमन पर जिले के नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने उम्मीद जताई है कि उनका अनुभव बुरहानपुर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button