Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरमाने का बड़ा मान बने अध्यक्ष अटकलो पर लगा विराम

माने का बड़ा मान बने अध्यक्ष अटकलो पर लगा विराम

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) भाजपा संगठनात्मक चुनावी प्रक्रिया के तहत पहले मंडल अध्यक्षों का मनोनयन और उनके द्वारा जिला अध्यक्ष का चयन इस प्रक्रिया में सांसद और विधायक के बीच रशाकशी के चलते सांसद गुट से 6 और विधायक गुट से 6 मंडल अध्यक्ष चुने गए जिन्हें जिला अध्यक्ष का चयन करना पर सांसद और विधायक के बीच गुटबाजी में मामला प्रदेश हाई कमान तक पहुंचा सांसद अपने गुट से भाजपा का जिला अध्यक्ष बनने के लिए जोर लगा रहे थे वही विधायक वर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने को पुनः अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए जोर आज माइश कर रही थी और वह इस में सफल भी हुई बड़ी कशमकश के बाद सोमवार देर शाम चुनाव प्रभारी खातेगांव विधायक की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय से डॉक्टर मनोज माने के नाम से पत्र जारी हुई दरअसल विधानसभा चुनाव 2023 के बाद अचानक पार्टी में गुटबाजी के चलते सांसद समर्थित मनोज लधवे के स्थान पर जनवरी 2024 को डॉक्टर मनोज माने को पार्टी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था तभी से सांसद गुट डॉ मनोज माने का विरोध करता आया है। समय-समय पर पार्टी बैठकों में सांसद और विधायक गुट के लोग आपस में भिड़ते नजर आए हैं। संगठन के इस चुनाव में सांसद अपने व्यक्ति को जिला अध्यक्ष बनाना चाहते थे लेकिन विधायक डॉक्टर मनोज माने की दोबारा ताजपोशी के लिए पार्टी आलाकमान में पुनः ताजपोशी के लिए अड़ी रही और सफल हुई अब ऐसे में आने वाले वर्षों में डॉ मनोज माने के नेतृत्व में पार्टी कैसा प्रदर्शन करेगी यह समय तय करेगा परंतु जिन हालात में डॉक्टर माने की ताजपोशी हुई है उस से तो ऐसा ही लगता है कि सांसद और विधायक के बीच गुटबाजी बढ़ेगी जब कि डॉ माने की दोबारा ताजपोशी के बाद उनका दावा है कि संगठन में सबको साथ लेकर चला जाएगा अब जबकि पार्टी ने डॉ माने को दोबारा अध्यक्ष बनाया तो ऐसे में जिला अध्यक्ष कौन होगा इन अटकलो पर पूर्ण विराम लग गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments