Saturday, September 19, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुर‘दास्ताने टोंक’ पुस्तक का लोकार्पण नवाबी नगरी के इतिहास और सात पीढ़ियों...

‘दास्ताने टोंक’ पुस्तक का लोकार्पण नवाबी नगरी के इतिहास और सात पीढ़ियों की विरासत को समेटे हुए है पुस्तक

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नवाबी नगरी टोंक के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और विरासत को समेटने वाली पुस्तक ‘दास्ताने टोंक’ का जयपुर में समारोहपूर्वक लोकार्पण किया गया। पूर्व चिकित्सा मंत्री लुहारू नवाब दुर्रूमियां ने पुस्तक का लोकार्पण किया। पुस्तक के लेखक प्रोफेसर सादिक अली टोंक हैं। उन्होंने टोंक के ऐतिहासिक अतीत को 44 अध्यायों के माध्यम सेपुस्तक में प्रस्तुत किया है।दास्ताने टोंक’ में टोंक रियासत के नवाबों, उन की बेगमों, नवाबी दौर की महत्वपूर्ण घटनाओं टोंक रुबात तथा विभिन्न ऐतिहासिकपहलुओं का विस्तृत उल्लेख किया गया है। पुस्तक में टोंक की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत के साथ उन परिवारों और व्यक्तित्वों के इतिहास को भी स्थान दिया गया है, जिनका संबंध टोंक के इतिहास से रहा है। पुस्तक में पूर्व पार्षद जाकिर खान के बुजुर्गों का इतिहास भी विशेष रूप से दर्ज किया गया है। इसमें उनके परिवार की सात पीढ़ियों के इतिहास और विरासत का उल्लेख किया गया है। इस कारण पुस्तक स्थानीय इतिहास और पारिवारिक विरासत के दस्तावेज के रूप में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। लोकार्पण समारोह में साहिबजादा अमानत अली, पूर्व पार्षद जाकिर खान, डॉ. मोहम्मद अजहर, फैसल अहमद तथा वरिष्ठ पत्रकार सद्दीक अहमद विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने पुस्तक को टोंक के इतिहास को संजोने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास बताया लेखक प्रोफेसर सादिक अली टोंक ने ऐतिहासिक तथ्यों, नवाबी दौर की घटनाओं और विभिन्न परिवारों की विरासत को एक साथ संकलित कर टोंक की पहचान और इतिहास को शब्दों में संरक्षित करने का प्रयास किया है। समारोह में पुस्तक की विषयवस्तु और ऐतिहासिक महत्व पर भी चर्चा हुई। दस्ताने टोंक पुस्तक के संबंध में यह जानकारी जयपुर के पूर्व पार्षद जाकिर खान ने यहां देते हुए बताया कि यह पुस्तक ऐतिहासिक पुस्तक के रूप में काम करेंगे!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments