Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरकिसान न्याय यात्रा बुनकरों के कपड़े का भी समर्थन मूल्य तय हो----अजय...

किसान न्याय यात्रा बुनकरों के कपड़े का भी समर्थन मूल्य तय हो—-अजय रघुवंशी

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर किसनो की समस्याओं को लेकर तथा उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से किसान न्याय यात्रा का आयोजन प्रदेश भर में किया गया जिसके अंतर्गत बुरहानपुर में किसानो की एक ट्रैक्टर रैली निकाली गई जो कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को रखा यहां कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री अजय रघुवंशी शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह युवा नेता हर्षित ठाकुर इंदरसेन देशमुख युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष उबैदुल्लाह बुनकर नेता रियाज अंसारी किसान नेता शिवकुमार सिंह कुशवाहा साहित जिले भर के अन्य नेताओं ने इसमें भाग लेकर किसानों को सोयाबीन गेहूं धान व अन्य उपज का समर्थन मूल्य भाजपा के मेनू फेस्टो में दर्शये अनुसार दिलाए जाने की मांग की तथा क्षेत्र के केला किसानो को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान का मुआवजा भी दिलाए जाने की मांग यहां की गई किसान न्याय यात्रा में शहर की धड़कन पावर लूम की समस्याओं को भी शामिल किया गया था जिसको लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री अजय रघुवंशी ने मांग रखी के जिस प्रकार सरकार किसानों को उनकी उपज समर्थन मूल्य पर खरीदती है इसी प्रकार बुरहानपुर शहर के बुनकरों का कपड़ा भी सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदे ताकि शहर के बुनकरों की आर्थिक स्थिति सुधर सके साथ ही उन्होंने बुनकरों की संस्था पावरलूम फेडरेशन को भी जिंदा करने की बात कही किसानों के इस आंदोलन को विफल बनाने के कांग्रेस नेताओं ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व से यह विदित था की किसान न्याय यात्रा में किसान ट्रैक्टर रैली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे इसके बावजूद यहां किसानों के ट्रैक्टरों को परिसर में घुसने नहीं दिया गया जो भाजपा का तानाशाही रवैया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments