Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरअतिक्रमण हटाने के नाम पर प्रशासन बेलगाम नगर निगम प्रशासन पर विपक्ष...

अतिक्रमण हटाने के नाम पर प्रशासन बेलगाम नगर निगम प्रशासन पर विपक्ष की नहीं पकड़

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर के मुख्य मार्गों पर ठेले गुमठी लगाकर अपना रोजगार कमाने वालों के खिलाफ नगर निगम के बुलडोजर ब्रेक लगाने के लिए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री अजय रघुवंशी ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर ऐसे अतिक्रमण करीयों को पहले नोटिस देने तथा उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है उन्होंने नई सरकार के गठन और अतिक्रमण हटाने के नाम पर किए जा रहे नगर निगम के इस कृत्य की निंदा भी की है वहीं उन्होंने कहा है कि पहले शहर के बड़े अतिक्रमण कर्ताओं पर निगम कार्यवाही करें फिर छोटों पर कार्रवाई हो नगर निगम की इस कार्यवाही पर विपक्ष की भी कोई पकड़ नहीं है निगम में जहां विपक्ष को इस मुद्दे पर आगे आकर जनता का पक्ष लेना चाहिए लेकिन यहां भी विपक्ष अपनी भूमिका में विफल नजर आ रहा है नगर निगम शहर की जनता को सुविधा पहुंचाने वाली संस्था है परंतु यहां देखा जा रहा है कि आम जनता सड़क से लेकर दफ्तर तक परेशान है जन्म से लेकर मृत्यु तक का कोई काम हो इसके लिए आम जन को अनेकों चक्कर काटना पड़ रहे हैं यही व्यवस्था निगम से जुड़ी अन्य मामलों में देखी जा रही है लेकिन विपक्ष है कि खामोश तमाशा देख रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments