Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरअटल  बिहारी वाजपेई हिन्दी विश्वविद्यालय से उत्तरीण उत्कृष्ट छात्रों का सम्मान 

अटल  बिहारी वाजपेई हिन्दी विश्वविद्यालय से उत्तरीण उत्कृष्ट छात्रों का सम्मान 

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) देवी अहिल्या विद्यालय इन्दौर मे सत्र 21-22 मे आयोजित अटल बिहारी वाजपेई हिन्दी विश्वविद्यालय भोपाल के पत्रोपाधी और स्नातकोतर के छात्र छात्राएं शामिल हुए जिसमें संस्था आयुष्मान संजीवनी बहुद्देशीय जन कल्याण समिति इन्दौर के अध्ययन केन्द्र के उत्तरीण ओर उत्कृष्ट छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में व्यकल्पिक चिकित्सक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा अभिमन्यु सिंह के मुख्य अतिथ्य की अध्यक्षता एवं वैकल्पिक चिकित्सक संघ की प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ नीलम विश्वकर्मा विशेष अतिथि रहीं। डा अभिमन्यु सिंह ने गरिमापूर्ण समारोह में अपने उद्बोधन से सभी छात्राओं को बधाई देते हुए अटल बिहारी वाजपेई हिन्दी विश्वविद्यालय भोपाल से डिप्लोमा इन बेसिक हेल्थ केयर आधारभूत संरक्षण डिप्लोमा इन इलेक्ट्रो होम्योपैथी ओर अन्य चिकित्सा विषयों के बारे मे जानकारी दी प्रारंभ में अध्ययन केन्द्र के प्रभारी डॉ इक़बाल अब्बासी , संस्था सदस्य और वैकल्पिक चिकित्सक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ आर एन मिश्रा, डा अफ़सर पालवाला ने स्वागत किया।

समारोह में अटल बिहारी वाजपेई हिन्दी विश्वविद्यालय से उपाधि प्राप्त करने वाले विजय परमार, जीवन चौहान, सियाराम बिरला,आरेफ़ा खान, मोनिका निककम, शबरीन खान, आदिल खान जाहिद खान नियाज़ी, शादाब अंसारी प्रतीक राठौर, युनुस शेख को उपाधि ओर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन एवम स्वागत भाषण संस्था आयुष्मान संजीवनी बहुद्देशीय जन कल्याण समिति अध्ययन केन्द्र 327 के प्रभारी डॉ इक़बाल अब्बासी ने किया तथा समारोह मे शामिल सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए डा राज प्रजापति ने सम्मानित छात्रों को पत्रोपाधी स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments