Tuesday, September 1, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरभाजपा की फर्जी योजनाओं और फर्जी वादों पर कांग्रेस के पूर्व महामंत्री...

भाजपा की फर्जी योजनाओं और फर्जी वादों पर कांग्रेस के पूर्व महामंत्री ने खड़े किए सवाल

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) झूठी घोषणाएं झूठे आश्वासन भाजपा की पहचान बन गए हैं विधायक से लेकर संासद मुख्यमंत्री तक सभी का जब मुख खुलता है तो केवल झूठे आश्वासन और फर्जी घोषणाओं के लिए खुलता है इन घोषणाओं का धरातल से कोई लेना.देना नहीं होता है यह बात कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री अजय रघुवंशी ने एक वक्तव्य जारी कर लगाए हैं दरअसल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री अजय रघुवंशी लाडली बहनों की मुफ्त में सोनोग्राफी का रियलिटी टेस्ट करने जब जिला अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी नहीं हो रही है सोनोग्राफी सेंटर बंद है निजी सेंटर से भी अब तक अनुबंध नहीं हुआ है जिस के चलते गर्भवतीयां परेशान है, ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व ही महिलाओं की सोनोग्राफी मुफ्त में किए जाने की बात सामने आई थी इसी प्रकार जिला अस्पताल में गर्भवतियां का ठीक प्रकार से उपचार भी नहीं मिल पा रहा है कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री अजय रघुवंशी जब जिला अस्पताल पहुंचे तो उनके साथ कांग्रेस के अन्य नेता तथा नगर निगम के अध्यक्ष अनीता अमर यादव के पति मुन्ना यादव पार्षद फहीम हाशमी पार्षद एहफाज मुज्जुमीर व अन्य पार्षदों ने अस्पताल में मरीजों को दीनदयाल रसोई का भी मुआयना किया तो पता चला कि यहां 5 रूपये में मिलने वाला भोजन गुणवत्ताहीन जिसे खाया ही नहीं जा सकता वह मरीज और उनके परिजनों को दिया जा रहा है, जिस पर कांग्रेस नेताओं और पार्षदों ने जमकर हंगामा किया भाजपा सरकार दीनदयाल रसोई के नाम पर प्रदेश भर में जमकर दाद लूट रही है परंतु उसकी गुणवत्ता पर उसका कोई ध्यान नहीं है मरीजों के परिजन उक्त भोजन को बड़े चाव के साथ लेते तो है पर बाहर ले जाकर उसे डस्टबिन में डाल रहे हैं इस पर पूर्व प्रदेश महामंत्री अजय रघुवंशी का कहना है कि भाजपा की झूठी घोषणाओं और फर्जी योजना का आईना है यह दीनदयाल रसोई विधायक सांसद स्वयं इसका आकस्मिक निरीक्षण कर चेक करें तो पता चलेगा कि यह फर्जी योजना का धरातल पर क्या असर हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments