Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरमुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ ज्ञानेश्वर पाटिल ने अपना नामांकन पत्र किया...

मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ ज्ञानेश्वर पाटिल ने अपना नामांकन पत्र किया दाखिल

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) सांसद एवं लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को इस चुनाव में भी विजय श्री प्राप्त हो और भाजपा का कमल फिर इस संसदीय क्षेत्र में खीले इस उपदेश को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा खंडवा पहुंचे, तथा पुरानी कृषि मंडी से रैली के रूप में डॉक्टर मोहन यादव का रोड शो निकल गया जो शहर के विभिन्न मार्गो से होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच सांसद एवं भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल की इस नामांकन रैली में खंडवा बुरहानपुर नेपानगर तथा अन्य सभी विधानसभाओं के भाजपा कार्यकर्ता और नेता भी उपस्थित थे भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने 11:55 पर कलेक्टर कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार सिंह के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया गया, नामांकन के समय मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल जिला अध्यक्ष पटेल धर्मेंद्र बजाज लक्ष्मी नारायण पटेल उपस्थित रहे, ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉक्टर मोहन यादव पहली बार खंडवा पहुंचे उन्होंने यहां खंडवा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी वर्तमान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रोड शो का आयोजन भी किया मुख्यमंत्री के द्वारा खंडवा शहर सहित पूरे संसदीय क्षेत्र की जनता से अपील की गई के वह आगामी 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में खंडवा संसदीय सीट से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को अपना अमूल्य वोट देकर उन्हें भारी मतों से विजय बनाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments