Tuesday, September 1, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरसंभागायुक्त ने दरगाह ए हकीमी का किया भृमण प्रबंधन ने किया शॉल...

संभागायुक्त ने दरगाह ए हकीमी का किया भृमण प्रबंधन ने किया शॉल पुष्पगुच्छ से स्वागत

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में इंदौर संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने गुरुवार को दाउदी बोहरा समाज के पवित्र धर्मिक स्थल दरगाह ए हकीमी पहुच कर दर्शन कर पुष्प अर्पित किए। अंजुमन जमात कमेटी प्रवक्ता एवं कोडिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने जानकारी देते हुए बताया कि बुरहानपुर जिले के पूर्व कलेक्टर वर्तमान इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह के बुरहानपुर दौरे के बाद गुरुवार को सुबह दाउदी बोहरा समाज के विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दरगाह ए हकीमी का भ्रमण किया और प्रबंधन से मुलाकात की। संभागायुक्त के रूप में पहली बार बुरहानपुर आए दीपक सिंह का दरगाह प्रबंधन ने स्वागत सत्कार किया अंजुमन जमात कमेटी प्रवक्ता कोडिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि दरगाह ए हकीमी प्रबंधक शेख शब्बीर भाई साहब उपप्रबंधक शेख मुस्तुफा भाई उज्जैनी ने संभाग आयुक्त दीपक सिंह जी का शॉल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस दौरान बुरहानपुर ैक्ड पल्लवी पौराणिक और तहसीलदार राम जी पगारे का भी शॉल श्रीफल और गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया जिसके बाद सपत्नीक दरगाह ए हकीमी परिसर का भ्रमण कर दीपक सिंह जी ने दरगाह में दर्शन कर पुष्प अर्पित किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments