बुरहानपुरमध्य प्रदेश

शराब के नशे में हुए आपसी विवाद में लापता युवक को जिंदा जलाने का हुआ खुलासा

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शाहपुर थाना क्षेत्र के खामनी ग्राम से सप्ताह भर पहले लापता हुए युवकों को जिंदा जलाकर मारने का खुलासा पुलिस द्वारा किया गया है इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार ने मीडिया के समक्ष खुलासा करते हुए बताया कि 20 जनवरी को बंडू माली के लापता होने की शिकायत शाहपुर पुलिस में दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस जांच में सामने आया कि संतोष नामक व्यक्ति के द्वारा बंडू माली एवं अन्य दोस्तों को मोहन के खेत में पार्टी दी गई जहां सभी ने विदेशी मदिरा का सेवन करने पर नशे की हालत में रोटी और खाना बनाने को लेकर आपसी विवाद हुआ नशे की हालत में विवाद के चलते मोहन ने अपने खेत मैं बने एक पक्के मकान में बंडू माली को ले जाकर वहां रखे बांस बल्ली और लकड़ियों से केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया इस कार्य में उसकी मदद किरण और गोलू के द्वारा की गई शाहपुर पुलिस के द्वारा गुमशुदगी की जांच में पार्टी करने वाले मोहन गोलू और किरण को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया शाहपुर पुलिस के द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया है जिसमें पुलिस और अधिक मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button