Wednesday, November 11, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरन्यायालय के प्रतिबंध के बावजूद शाहपुर में हुई पाड़ों की टक्कर, दस...

न्यायालय के प्रतिबंध के बावजूद शाहपुर में हुई पाड़ों की टक्कर, दस पर एफआईआर

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिला कलेक्टर के सख्त निर्देश भी बेअसर, सूखी नदी मैदान में 50 से अधिक पाड़े आपस में भिड़े प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर शाहपुर में आयोजित होने वाली पाड़ों की टक्कर एक बार फिर विवादों में आ गई। न्यायालय द्वारा पशु क्रूरता के मद्देनजर इस आयोजन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद शाहपुर के सूखी नदी मैदान में मेला समिति द्वारा 50 से अधिक पाड़ों की टक्कर का आयोजन किया गया। मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। गौरतलब है कि पाड़ों की टक्कर के आयोजन को न्यायालय ने पशु क्रूरता की श्रेणी में मानते हुए प्रतिबंधित किया है। इसी तारतम्य में जिला कलेक्टर द्वारा भी सख्त निर्देश जारी कर आयोजन को किसी भी स्थिति में नहीं होने देने के आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद प्रशासनिक निर्देशों को दरकिनार कर खुले मैदान में बड़े स्तर पर आयोजन होना जिला प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। प्रतिबंध के बावजूद कैसे हुआ आयोजन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब न्यायालय का प्रतिबंध और कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश पहले से मौजूद थे, तो फिर 50 से अधिक टक्करें कैसे आयोजित हो गईं क्या स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी या फिर समय रहते रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए? आयोजन संपन्न होने के बाद एफआईआर दर्ज करना प्रशासनिक जिम्मेदारी की पूर्ति कैसे माना जा सकता है हर साल वही कार्रवाई, फिर भी नहीं लग रही रोक स्थानीय स्तर पर इस तरह के आयोजनों को लेकर पुलिस द्वारा कुछ नामजद लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की परंपरा सवालों के घेरे में है। यदि प्रतिबंध के बावजूद हर साल आयोजन होता है और बाद में केवल एफआईआर दर्ज कर मामला आगे बढ़ता है, तो प्रतिबंध का वास्तविक उद्देश्य कैसे पूरा होगा? अब देखना यह है कि जिला प्रशासन केवल मुकदमा दर्ज करने तक सीमित रहता है या आयोजन के जिम्मेदार लोगों और लापरवाह अधिकारियों की जवाब देही भी तय करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments