Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरवर्ग विशेष के क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के नाम पर तोड़फोड़

वर्ग विशेष के क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के नाम पर तोड़फोड़

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नगर निगम के द्वारा अवैध अतिक्रमण तोड़ने की महिम वर्ग विशेष के क्षेत्र में चलाई जाने पर अब आवाज़ उठने लगी है लोग दबी जुबान में इसका विरोध भी करने लगे हैं नगर निगम जब भी इस मुहिम को शुरू करता है तब इसका केंद्र बिंदु वर्ग विशेष का ही क्षेत्र होता है जबकि अवैध अतिक्रमण स्थाई और अस्थाई शहर के अन्य क्षेत्रों में भी है लेकिन यहां कोई कार्यवाही नहीं की जाती है अवैध अतिक्रमण महिम केवल गरीब परिवार के क्षेत्र में चलाकर आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचाया जाता है यहां रसूखदार बच जाते हैं जबकि सबसे अधिक अतिक्रमण रसूखदारों का है वर्तमान में भी जो महिम चलाई गई उसमें भी वर्ग विशेष का ही क्षेत्र रहा है शहर का बाजार क्षेत्र हो या फिर अन्य इसमें भेदभाव को लेकर स्वर उठने लगे हैं जिस पर जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए साथ ही इस मुहिम को चलाने तथा इससे प्रभावित होने वाले गरीब व्यवसाययों के लिए रोजगार की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए हॉकर्स ज़ोन की व्यवस्था कर प्रभावितों को वहां विस्थापित करने पर भी ध्यान देना चाहिए नगर निगम का दायित्व अतिक्रमण हटाना है तो बाजार क्षेत्र से प्रभावित अतिक्रमणकारियों हाथ ठेला और छोटे दुकानदारों के लिए हॉकर्स जोन बनाकर उन्हें वहां विस्थापित करना भी निगम का दायित्व है पर नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है ऐसे में कुछ समय के बाद फिर अतिक्रमण होने से मुहिम चलाना पड़ रहा है नगर निगम इन व्यवसाईयों को स्थान उपलब्ध कराए तो ऐसी स्थिति नहीं बनेगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments