Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरसाइबर क्राईम पर रोक नहीं छात्र को नौकरी का झांसा देकर फसाया

साइबर क्राईम पर रोक नहीं छात्र को नौकरी का झांसा देकर फसाया

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) पुलिस साइबर क्राइम को रोकने के लिए जितने जागरूकता अभियान चला रही है अपराधी उस से आगे बढ़कर अपने नेटवर्क को नए तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं जिसका एक मामला लालबाग पुलिस के सामने आया है जिस में राजपुरा कमल टॉकीज हाल हाजिर इंदिरा कॉलोनी निवासी कामिनी मावले सहित राकेश तायडे इंदिरा कॉलोनी मिलकर छात्र युवक सूरज गोपाल काले को नौकरी दिलाने के नाम पर बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में खाता खुलाकर उसकी पासबुक एटीएम कार्ड लेकर उस खाते पर कोई 17 करोड़ के ट्रांजैक्शन कर धोखाधड़ी का मामला छात्र आवेदक की शिकायत के बाद सामने आया है, शिकायत के बाद लालबाग पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच की तो इस पूरे मामले के तार राजस्थान से जुड़े होने का खुलासा हुआ जहां प्रकाश गहलोत ने इस खाते पर करोड़ों के ट्रांजैक्शन किए हैं। लालबाग पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जांच में जुड़ गई है। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार ने मीडिया को देते हुए बताया कि इस मामले में लालबाग पुलिस ने कामिनी मावले और उसके भाई राकेश मनोहर तायडे को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है, पुलिस अधीक्षक ने बताया की धारा 318(4) 61(2) 3(5) बी एन एम धारा 66 (डी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस साइबर क्राइम तथा नौकरी दिलाने अधिक धन कमाने की लालच के मामले पर लोगों को जागरुक कर रही है, वहीं इस प्रकार के साइबर अपराधी और जाल साज़ लोगों को फसाने में भी कामयाब हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments