Friday, September 4, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरनिगम के सरकारी स्वीपर क्वार्टर हुए जर्जर आए दिन हो रहे हादसे...

निगम के सरकारी स्वीपर क्वार्टर हुए जर्जर आए दिन हो रहे हादसे निगम प्रशासन मौन

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नगर निगम के द्वारा सरकारी सफाई कर्मियों को वर्षों पूर्व शहर के विभिन्न वार्डों में सरकारी क्वार्टर बनाकर दिए गए थे जो दशकों बीत जाने के बाद अब जर्जर हो गए हैं जहां आए दिन इन मकानों के छज्जे गिरने से हादसे हो रहे हैं वर्तमान में भी दौलतपुरा स्थित स्वीपर क्वार्टर का छज्जा गिरने से कर्मचारि के पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया नगर निगम द्वारा इन स्वीपर क्वार्टरों की समय-समय पर देखरेख नहीं होने के चलते यह अब रहने योग्य नहीं रह गए हैं जिसके चलते नगर निगम स्वीपर कर्मचारियों के द्वारा सरकार से लंबे समय से मांग की जा रही है कि उन्हें अब इन सरकारी स्वीपर क्वार्टरों का मालिकाना हक दे देना चाहिए ताकि यह कर्मचारी अपने क्वार्टरों का पुनः निर्माण कर वहां रह सके लेकिन नगर निगम प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिसके चलते सोमवार को हुई घटना के बाद अब वाल्मीकि संगठन ने इस मामले में कमर कस कर मैदान में है जो सरकार से पुनः इन क्वार्टरों के मालिकाना हक दिए जाने की मांग करेगी अंबेडकर वार्ड के दौलतपुरा स्थित निगम द्वारा आवंटित स्वीपर क्वार्टर के मकान का छज्जा गिरने से एक सफाई कर्मचारी का बेटा रोहित सुभाष सारवान गंभीर रूप से घायल हो गया। सफाई कर्मचारी का बेटा रोज की तरह अपने मकान में सो रहा था, तभी अचानक उस पर जर्जर मकान का छज्जा गिर गया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है बुरहानपुर के विभिन्न वार्डों दौलतपुर शिकारपुरा शनवारा आदि क्षेत्रों में स्वीपर क्वार्टरों की जर्जर अवस्था हो चुकी है, आए दिन इन क्वार्टर में रह रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इन क्वार्टरो में घटनाएं घट चुकी है, इसके बावजूद नगर निगम ने सफाई कर्मियों को मालिकाना हक से वंचित रखा है, कर्मचारियों को मालिकाना हक मिल जाए तो वह भी अपना पक्का आशियाना बनाकर चैन से रह सकते हैं लेकिन निगम की उदासीनता और कुम्भकरणी नींद के चलते अब तक मालिकाना हक नहीं दिया गया। इस पूरे मामले में पीड़ित रोहित के पिता सुभाष सारवान ने निगम एवं जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments