Tuesday, September 1, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरकांग्रेस प्रभारी ने की संगठन की समीक्षा कहा निष्करियों को दिखाएंगे बाहर...

कांग्रेस प्रभारी ने की संगठन की समीक्षा कहा निष्करियों को दिखाएंगे बाहर का रास्ता

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मध्य प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त ने बुरहानपुर कांग्रेस संगठन की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय सचिव संजय दत्त ने संगठन की समीक्षा के दौरान पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को जमीन स्तर तक ले जाएं और लगातार जनता के मुद्दों पर सरकार से लड़ते रहे। प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि तमाम अनुकूल परिस्थितियों के बाद भी विपरीत परिणाम यह साबित करता है कि हमारे प्रयासों में कहीं कमी है और इसी कमी को दूर करना है भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर जनता तक पहुंचना है और जनता के आक्रोश की अभिव्यक्ति हमें बनना है श्री दत्त ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों से अवगत कराया और कहा कि हर हाल में पार्टी के नेताओं को सक्रियता बढ़ानी होगी अन्यथा पार्टी निष्क्रिय लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएंगी। यदि निष्क्रियता और गुटबाजी हावी होगी तो विपक्ष की हमारी भूमिका और लंबी होती चली जाएगी।कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टाक ने राष्ट्रीय सचिव को आश्किवस्त कीया की बुरहानपुर कांग्रेस संगठन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की अपेक्षाओं के अनुसार कार्य करेगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हमीद काजी पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह पूर्व महासचिव अजय रघुवंशी पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौकसे महिला नेत्री श्रीमती हर्षराज देवड़ा रामभाऊलांडे डा प्रवीण टेंभुर्ने हंसराज पाटिल मुरली महाजन हेमंत पाटील अशोक पाटिल महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता राजेश भगत नगर निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव पूर्व नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा अकील आलिया वरिष्ठ पार्षद इस्माइल अंसारी नगर निगम में उप नेता उबेद शेख पार्षद शाहिद बंदाआशीष भगत निखिल खंडेलवाल पार्षद एहफाज मुज्जू मीर फरीद काजी प्रवक्ता शेख रुस्तम आदि सहित कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments