बुरहानपुरमध्य प्रदेश

भूकंप के झटकों से दहशत घरों से घबरा कर बाहर निकले लोग

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिले में बीती रात एक अलग ही हलचल देखने को मिली अचानक भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए। जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी लोगों ने यह झटके महसूस किए। इस अप्रत्याशित घटना ने पूरे जिले में भय का माहौल पैदा कर दिया। जैसे ही धरती डगमगाई, लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के ये झटके हल्के स्तर के थे लेकिन इतने स्पष्ट थे कि लोगों में दहशत फैल गई।
जब पलंग डगमगाया दीवारें हिलती महसूस हुईं और ज़मीन में कंपन हुआ, तब लोगों को एहसास हुआ कि मामला कुछ और है। बुधवार रात्रि करीब 10 बजे अचानक भूगर्भीय हलचल महसूस की गई जिसका केंद्र महाराष्ट्र के मेलघाट में होना बताया गया करीब 1 मिनट तक लोगों ने जमीन में हलकी कंपन महसूस की जिसे बाद में 3, 3 रिएक्टर पर आंकी गई स्थानीय प्रशासन ने इस भूगर्भीय हलचल की पुष्टि नहीं की पर यह स्पष्ट किया कि झटके बहुत हल्के स्तर के थे और अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को सचेत किया गया यह घटना दर्शाती है कि प्राकृतिक आपदाएं कभी भी और कहीं भी आ सकती हैं। ऐसे में हमें हमेशा सतर्क रहने की ज़रूरत है। बुरहानपुर में आए हल्के भूकंप के झटके महसूस करने वाला पैमाना दुरुस्त नहीं होने के चलते यह घटना उसे पर रिकॉर्ड नहीं हो सकी जिसके लिए प्रशासन को आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को दुरुस्त करने की आवश्यकता महसूस की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button