Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरपाटीदार समाज की ओर से संगीत मय भागवत कथा का होगा आयोजन

पाटीदार समाज की ओर से संगीत मय भागवत कथा का होगा आयोजन

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) देश के ख्याति प्राप्त कथा वाचक श्री हरि कृष्ण मुखिया जी की संगीत मय भागवत कथा का आयोजन 17 मई से 23 मई तक संस्कार मैरिज गार्डन लालबाग रोड पर आयोजीत होगा भागवत कथा के प्रथम दिन 17 मई को लालबाग हनुमान मंदिर से भव्य कलश यात्रा भी निकाली जाएगी इस संबंध में आयोजक रमेश पाटीदार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि देश के ख्याति प्राप्त कथा वाचक श्री हरि कृष्ण मुखिया जी प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से कथा का वाचन करेंगे यह कथा संगीत मय कथा होगी उन्होंने बताया की कथा के प्रथम दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें ऊंट घोड़े बग्गी भी शामिल होंगे यह कलश यात्रा प्रात 8 बजे हनुमान मंदिर लालबाग से निकाली जाएगी संस्कार मैरिज गार्डन को कथा के लिए विशेष रूप से सुसज्जित कर तैयार किया गया है जहां कथा सुनने आए धर्म प्रेमियों के बैठने की व्यवस्था के साथ प्रसादी का भी वितरण किया जाएगा आयोजक रमेश पाटीदार ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है यह समाज का 298 वां आयोजन होगा उन्होंने शहर की धर्म प्रेमी जनता से अपील की है कि वह इस आयोजन का लाभ उठाकर अधिक से अधिक संख्या में पधार कर लाभ ले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments