Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरस्वच्छ पर्यावरण के लिए धर्म गुरु की प्रेरणा से लिया संकल्प

स्वच्छ पर्यावरण के लिए धर्म गुरु की प्रेरणा से लिया संकल्प

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) दरगाह हकीमी प्रबंधक शेख शब्बीर भाई ताहिरी ने दरगाह प्रबंधन की ओर से 786 वृक्ष एवं उसकी सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड लगाने का निर्णय लिया दाऊदी बोहरा समाज के 53 वे दाई डॉक्टर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब द्वारा अपने प्रवचन में समाज को संबोधित करते हुए वृक्ष लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते रहे हैं इसी प्रेरणा और संदेशों को पूरा करने के लिए हरा भरा बुरहानपुर और स्वच्छ पर्यावरण के संकल्प के साथ दरगाह हकीमी प्रबंधन के पदाधिकारि सरपंच एवं मुर्तुजा भाई सैफी तैयब भाई तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला सहित पर्यावरण प्रेमियों ने लालबाग रोड पर इस अभियान की शुरुआत की प्रबंधक शेख शब्बीर भाई ताहिरी ने बताया कि 300 पौधे गुलमोहर के और 486 नीम के पौधे ट्री गार्ड के साथ दरगाह ए हकीमी प्रबंधन की ओर से लगाए जाएंगे। दरगाह ए हकीमी प्रबंधन की ओर से 786 पौधे ट्रेई गार्ड सहित लगाने का फैसला करते हुए इस पर अमल शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments