Monday, August 31, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरस्वच्छता सर्वेक्षण 2025 नंबर वन की चाह में बहा रहे पसीना

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 नंबर वन की चाह में बहा रहे पसीना

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत नगर निगम के आयुक्त और अधिकारी गली मोहल्लों और बाजार की खाक छान कर सर्वे में नंबर वन स्थान प्राप्त करने के लिए जुटे हुए हैं जिसके लिए कड़ी मेहनत की जा रही है लेकिन चुनौती इस बात की है कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष से नदियों की सफाई को भी शामिल कर लिया है बुरहानपुर ताप्ती नदी के तट पर बसा शहर है इस नदी में सीधे तौर पर शहर के गंदे नालों का पानी इसमें मिलकर जल को दूषित करने के साथ नालों के माध्यम से इसमें कचरा भी बड़ी मात्रा में पहुंच रहा है ऐसे में नदी की सफाई बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है ताप्ती नदी को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए पहले ही योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है इसके बाद भी ताप्ती नदी का जल दूषित हो रहा है स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के लिए नगर निगम जान तोड मेहनत में लगी है इसके पूर्व के सर्वेक्षण में भी स्वच्छता में नंबर वन आने के लिए खूब फंड खर्च किया इस बार भी भारी बरखम रकम इस पर खर्च होने की उम्मीद है स्वच्छता सर्वेक्षण टीम इस माह में शहर पहुंचने वाली है जिनका स्वागत कचरे के ढेर दूषित ताप्ती नदी का जल करेगा शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम आयुक्त स्वयं रोड पर उतरकर लोगों को स्वच्छता की समझाइए दे रहे हैं गली मोहल्लों को साफ रखने का प्रयास किया जा रहा है अब देखना होगा कि सर्वे की रैंकिंग में बुरहानपुर किस स्थान पर आता है इसका सभी को इंतजार रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments