Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरस्मार्ट मीटर गंदा पानी और अतिक्रमण मुहिम को लेकर एमआईएम ने खोला...

स्मार्ट मीटर गंदा पानी और अतिक्रमण मुहिम को लेकर एमआईएम ने खोला मोर्चा

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहरवासी इन दिनों दूषित पेयजल विद्युत विभाग के स्मार्ट मीटर और नगर निगम की अतिक्रमण मुहिम से परेशान होकर जूझ रहे इन समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्षद दल विरोध दर्ज कर चुका है अब असद उद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम ने मोर्चा खोलकर एसडीएम को स्मार्ट मीटर दूषित पेयजल और नगर निगम की अतिक्रमण मुहिम के खिलाफ ज्ञापन देकर अल्टीमेटम दिया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर इन समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो पार्टी रोड पर उतरकर आंदोलन करेगी पार्टी के नेता नफीस मंशा खान और जहीर उद्दीन शेख ने कहा कि बिजली विभाग उपभोक्ता की बिना अनुमति के स्मार्ट मीटर लगा रहा है जिस से उपभोक्ताओं के बिल 5 गुना बढ़ गए हैं, शहर का गरीब पावरलूम बीड़ी मजदूर जिस का 1000-500 का बिल बढ़कर 5000 आने लगा वह कहां से भरेगा नगर निगम फिल्टर वाटर के नाम पर दूषित बदबूदार जल सप्लाई कर रहा है जिससे शहर वासी बीमार हो रहे हैं नगर निगम अतिक्रमण के नाम पर रोड किनारे ठेला लगाकर रोजी-रोटी कमाने वालों को बेरोजगार कर रहा है जहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करना चाहिए वहां कार्यवाही नहीं कर रहा है एमआईएम के नेता नफीस मंशा खान ने भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कहां है वह नेता जो मंच से दावा कर रहे थे की जनता की समस्याओं के लिए वह आधी रात को हाजिर रहेंगे शहर की गरीब जनता स्मार्ट मीटर के करंट से जूझ रही है तो नगर निगम गंदा बदबूदार पानी पिला रहा है गरीब ठेला व्यवसाययों को अतिक्रमण के नाम पर बेरोजगार कर दिया गया उनकी मदद के लिए क्यों आगे नहीं आ रही है जिन लोगों ने पार्किंग के स्थान पर निर्माण कर रखा है वहां क्यों कार्यवाही नहीं कर रही है एमआईएम ने एसडीएम को ज्ञापन में चेतावनी भी दी है कि यदि स्मार्ट मीटर लगाना बंद नहीं किया गया गंदे पानी की समस्या और हाथ ठेला व्यवसाययों को रोजगार के लिए स्थान नहीं उपलब्ध कराया गया तो वह रोड पर उतरकर आंदोलन करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments