Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरसैयदना साहब की वॉइज़ का होगा सीधा प्रसारण उनके प्रतिनिधि पहुंचे बुरहानपुर

सैयदना साहब की वॉइज़ का होगा सीधा प्रसारण उनके प्रतिनिधि पहुंचे बुरहानपुर

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) दाऊदी बोहरा समाज द्वारा 10 दिनों तक मुहर्रम की वयाज का आयोजन होगा अंजुमन जाकवी जमात कमेटी के कोऑडिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने जानकारी देते हुए बताया की पवित्र माह मोहर्रम के महीने मे 53 वे धर्मगुरु सैय्यदना डॉ. मुफादल सैफुद्दीन साहब चैनई से दस दिनों तक बोहरा समाज जनों को वायाज के माध्यम से गम ए हुसैन और जिक्रे शहादत पर प्रवचन देंगे जिसका सीधा प्रसारण लाइव टीवी के माध्यम से विभन्न जगहों पर किया जायेगा जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। अंजुमन जाकवी जमात PRO कमेटी कोऑडिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने आगे जानकरी देते हुए बताया की बोहरा समाज के पवित्र धर्मिक स्थल मध्यप्रदेश के बुरहानपुर मे मोहरर्म के वायाज के लिए सैय्यदना साहब द्वारा नियुक्ति डॉ. जुजर भाई कुर्ला वाला वायाज़ करेंगे बुरहानपुर मे दाऊदी बोहरा समाज की नज़मी मस्जिद मे बुधवार से दस दिनों तक शाम 8 बजे से मजलिस होंगी साथ ही शुक्रवार से रोज सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक 10 दिनों तक रोजाना वायाज़ का आयोजन किया जाएगा वायाज़ के लिए डॉ. जुजर भाई कुर्ला वाला का बुरहानपुर आगमन हो गया है उनकी अगवानी अंजुमन जाकवी जमता कमेटी द्वारा की गई।जुजर भाई कुर्ला वाला को डॉ. की उपाधि अमेरिका से प्राप्त हुई है वही मोहर्रम के 10 दिनों तक गम ए हुसैन मे समाज जनों द्वारा पूर्णरूप से अपना कारोबार बंद रखा जायेगा वायाज सुनने के लिए दाऊदी बोहरा समाज के पुरुष महिलाओ सहित बच्चे भी बड़ी संख्या मे शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments