Friday, September 4, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरसांसद के प्रयासों से महाकाल और अजमेर के लिए प्रतिदिन ट्रेन सेवा...

सांसद के प्रयासों से महाकाल और अजमेर के लिए प्रतिदिन ट्रेन सेवा उपलब्ध

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) खंडवा संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के निरंतर प्रयासों से अब काचीकुड़ा से जयपुर जाने वाली ट्रेन का स्टॉपेज बुरहानपुर और खंडवा स्टेशनों पर भी कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण फैसले से क्षेत्रवासियों को प्रतिदिन उज्जैन के महाकाल मंदिर और अजमेर शरीफ दरगाह जाने के लिए सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी।
यह सुविधा धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। उज्जैन में स्थित भगवान महाकालेश्वर का ज्योतिर्लिंग और अजमेर में स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख तीर्थ स्थल हैं। अब बुरहानपुर और खंडवा के श्रद्धालु बिना किसी ट्रेन के बदले सीधे तौर पर इन पवित्र स्थलों की यात्रा कर सकेंगे। इससे व्यापारियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह सुविधा लाभकारी होगी क्योंकि अब जयपुर, उज्जैन और अजमेर जैसे प्रमुख शहरों से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्रालय के समक्ष जनता की मांग को मजबूती से रखा और निरंतर प्रयासों के बाद इस ट्रेन के स्टॉपेज को मंजूरी मिलि है। जिस से आने वाले समय में इस क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी तथा धार्मिक और सांस्कृतिक एकता भी सशक्त होगी। सांसद ने अब तक अनेक ट्रेनों की स्वीकृति स्टॉपेज के रूप में बुरहानपुर खंडवा के लिए कराई है लेकिन दशकों से गोवा और पुष्पक एक्सप्रेस का स्टॉपेज बुरहानपुर करने की मांग की जाती रही है लेकिन सांसद अब तक इन दो ट्रेनों का स्टॉपेज बुरहानपुर नहीं करा पाए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments