Friday, November 13, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरसतियारा घाट पर दिवंगतों को दी भावभीनीश्रद्धांजलि

सतियारा घाट पर दिवंगतों को दी भावभीनीश्रद्धांजलि

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) दीपावली के पावन पर्व पर देश के विभिन्न हिस्सों में आगजनी और पटाखों से जुड़ी दर्दनाक घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों को ताप्ती सेवा समिति द्वारा सतियारा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। समिति ने इस अवसर पर भावुक अपील करते हुए कहा कि दीपावली खुशियों, प्रकाश और उल्लास का पर्व है, लेकिन आतिशबाजी और लापरवाही के कारण कुछ परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छिन जाती हैं। जिस घर में कुछ समय पहले हंसी-खुशी का माहौल था, वहां अचानक चीख-पुकार और मातम छा जाता है। चंद मिनटों की आतिशबाजी और कुछ पलों की खुशी के लिए कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। किसी मां की गोद सूनी हो जाती है, किसी बच्चे के सिर से पिता का साया उठ जाता है, किसी का सुहाग उजड़ जाता है और किसी परिवार का सहारा हमेशा के लिए चला जाता है। समिति ने नागरिकों से पुनः अपील की कि दीपावली का असली उजाला दीपों से है, किसी की जिंदगी को अंधेरे में धकेलने वाली आतिशबाजी से नहीं।इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत सचिव धर्मेंद्र सोनी शैलेश महाराज त्रिवेदी उपाध्यक्ष अत्उल्लाह खान डॉक्टर युसूफ खान विजय राठौड़ राजेश अग्रवाल मनोज इंगले अरविंद वरुड प्रदीप दुबे अरुण मराठे अलताफ़ राजेश भगत आदि लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments