Monday, August 31, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरसंविधान का कत्ल कर भाजपा ने सत्ता हासिल की----श्रीमती पराग

संविधान का कत्ल कर भाजपा ने सत्ता हासिल की—-श्रीमती पराग

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) विधान सभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को मेंडेट देकर सत्ता में बैठाया था, सरकार बेहतर काम कर रही थी इसी बीच भाजपा के सत्ता के भूखे नेताओं ने हमारे ही लोगों को अर्नगल लालच देकर उन्हें खरीदो फरोक्त कर तोडा और सत्ता हासिल की प्रदेश की जनता ने भाजपा को रिजेक्ट कर दिया था, यह बात युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती पराग शर्मा ने यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही श्रीमती शर्मा यहां यंग इंडिया भाषण प्रतियोगिता सीजन 2 के तहत टेलेन्ट खोजने के लिए संभाग स्तरीय प्रतियोगीता के प्रमोशन के लिए बुरहानपुर पहुंची थी यहां उन्होने यंग इंडिया प्रमोशन की 31 मई से 2 अक्टूबर तक की विस्तारित जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि युवक कांग्रेस इस प्रकार से युवाओं को एक प्लेटफार्म देना चाहती है, जिन युवाओं में टेलेन्ट होगा वह इस प्रतियोगिता के माध्यम से खुलेमन से अपने विचार रखे इस के लिए गुगल पर फार्म उपलब्ध है, प्रतियोगिता में सफल होने वाले युवाओं को प्रवक्ता नियुक्त किया जाऐगा। उन्होने कहा की इस फाईनल फिनाले 1 और 2 अक्टूबर को दिल्ली में होगा। उन्होने कहा कि युवा जो 18 से 35 आयु वर्ग के है इस में भाग ले सकते है, आज के युवाओं को प्लेटफार्म नही मिलने से वह अपना टेलेन्ट किसी को नही बता सकता इसी बात को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बात को महसूस कर देश स्तर पर भाषण प्रतियोगिताऐं कराई जा रही है, इस का पहला फिनाले भोपाल में हो चुका है अब दूसरा फिनालय संभाग स्तर पर हो रहा है, उम्मीद है इस में युवा रूचि लेकर अपना टेलेन्ट दिखाऐ और युवक कांग्रेस के प्रवक्ता बनकर दिखाए। राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती पराग शर्मा के बुरहानपुर दौरे पर यहां पहुंचने पर युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष उबैद उल्ला की पूरी टीम सहित कांग्रेस जन ने श्रीमती पराग का गर्म जोशी के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments