Monday, August 31, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुररूठो को मनाने और अपनों को जोड़ने में लगी है आप पार्टी

रूठो को मनाने और अपनों को जोड़ने में लगी है आप पार्टी

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) आम आदमी पार्टी में फिर से कार्यकर्ताओं को जुटाने जोड़ने और सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए आम आदमी पार्टी मध्य के प्रभारी दिल्ली राज्य सरकार में गृह मंत्री रहे जितेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश को आम आदमी पार्टी के लिए कार्यकर्ता जुटाने रूठों को मनाने सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं प्रदेश भर में रोजाना सैकड़ों की संख्या में नए पुराने पार्टी के सदस्यों को नियुक्त करने की कार्यवाही जारी है । सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आम आदमी पार्टी की अल्प संख्यक विंग के प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ मे शामिल रहे प्रदेश उपाध्यक्ष इक़बाल मोहम्मद अब्बासी उपाध्यक्ष के ओहदे तक सीमित नहीं रहेंगे प्रदेश प्रभारी उन्हें खंडवा बुरहानपुर कि जिम्मेदारी से नवाज ने जा रहे हैं कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन संभालते ही अब्बासी ने सत्यन जैन मनीष सिसौदिया और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल के गिरफ्तारी और समय समय पर पार्टी द्वारा किए जानेवाले आंदोलनों विरोध प्रदर्शनों मे शामिल हो कर जेल यात्राएं कर चुके अब्बासी मध्य प्रदेश में आप पार्टी के क्रांतिकारी साथी के रूप मे जाने जाते है। यही नहीं वर्ष दो हजार तेईस के विधान सभा चुनाव के दो वर्ष पहले से ही बुरहानपुर की समस्याओं के लिए पार्टी की ओर से निगम का घेराव हो या किसी सरकारी योजनाओं की समस्या के लिए ज्ञापन देना हो बिजली पानी शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों को लेकर धरना देना सामाजिक कार्य क्रम से हिस्सा लेने साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ गम और खुशी में शामिल होकर सबको जोड़ने का भरपूर प्रयास किया है। इसीलिए उन्हें खंडवा बुरहानपुर कि जिम्मेदारी मिलना तय माना जा रहा है श्री अब्बासी पिछले विधानसभा चुनाव से ही बुरहानपुर की समस्याओं को लेकर अनेक आंदोलन कर चुके हैं तथा यहां से पार्टी को मजबूत करने के भरसक प्रयास किए गए हैं इसी को देखते हुए उन्हें बुरहानपुर का प्रभारी बनाए जाने की उम्मीद की जा रही है पार्टी हाई कमान जल्दी इस मामले में निर्णय लेगा!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments