Monday, August 31, 2026
spot_img
Homeबुरहानपुरराष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा में मुलायम वाला की प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी...

राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा में मुलायम वाला की प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी के पद पर हुई नियुक्ति

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत के महानियंत्रक के सी यादव ने बुरहानपुर के पत्रकार मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला को संगठन में महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी मुख्य संगठक के पद पर 3 साल के लिए मनोनयन कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है समूचे प्रदेश में सभी जिलों और तहसीलों में संस्था के दवारा नई नियुक्तियां कर इसकी सूचना कलेक्टर और एसपी जिला जनसंपर्क कार्यालय बुरहानपुर को प्रेषित की गई है, उनकी इस नियुक्ति से जिले के पत्रकारों में हर्ष व्याप्त है। समस्त पत्रकार साथियों ने उनकी इस नियुक्ति का स्वागत अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि वे शीघ्र ही बुरहानपुर, नेपानगर, हरदा, शाहपुर सहित अन्य नगरों, कस्बों में इकाई का गठन एवं विस्तार कर पत्रकारों को जोड़ेंगे और पत्रकारों के कल्याण के लिए काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments