Monday, August 31, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरयूनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाइजेशन में जिला अध्यक्षों की हुई नियुक्ति समीर और रेहान...

यूनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाइजेशन में जिला अध्यक्षों की हुई नियुक्ति समीर और रेहान बने अध्यक्ष

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) पत्रकारों की प्रदेश स्तरीय संस्था यूनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा सतत पत्रकार हित में कार्य एवं संगठन का विस्तार जारी है इसी तारतम्य में बुरहानपुर में समीर महाजन को बुरहानपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है यूनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश सचिव पंकज कुमार लाड एवं प्रदेश अध्यक्ष रिजवान अंसारी ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश के सभी जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति स्वच्छ छवि और पत्रकारों के लिए समर्पित साथियों की नियुक्ति की जा रही है इसी तारतम्य में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार संजय चौबे सचिव मनीष व्यास एवं प्रदेश अध्यक्ष रिजवान अंसारी के अनुमोदन पर बुरहानपुर एवं खंडवा के जिला अध्यक्षों को नियुक्त कर संगठन का विस्तार किया गया है बुरहानपुर जिले से वरिष्ठ पत्रकार समीर महाजन को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया तो वही खंडवा जिले से जिला अध्यक्ष पद पर अनुभवी उर्जावान पत्रकार शेख रेहान को नियुक्ति दी गई है बुरहानपुर एवं खंडवा में पत्रकारों की गरिमामय उपस्थिति मैं बुरहानपुर जिला अध्यक्ष समीर महाजन को अध्यक्ष बनाया गया तो वही खंडवा में भी यूनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष रिजवान अंसारी, ने युवा एवं ऊर्जावान साथी शेख रेहान को खंडवा जिला अध्यक्ष के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया इस अवसर पर बुरहानपुर में कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार अकील आजाद, तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला, बुरहानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष आनंद दिक्षित, सचिव निलेश जूनागडे, पत्रकार संजय दुबे, पत्रकार सैयद जफर अली, न्यूज़ एंकर मोहम्मद फारुख, अनुभवी एवं ऊर्जावान पत्रकार रिजवान खान, वरिष्ठ कैमरामैन धन्नालाल दलाल, पत्रकार शेख रईस उपस्थित रहे तो वही खंडवा में पत्रकार वरिष्ठ सदस्य पंकज लाड़ भावेश पटेल सावन पटेल भूपेंद्र यादव सहित अन्य पत्रकारों की गरिमामय उपस्थिति रही संगठन की आगामी गतिविधियों के संबंध में संगठन के वरिष्ठ सदस्य पंकज लाड ने बताया कि शीघ्र ही खरगोन बड़वानी हरदा बैतूल नर्मदा पुरम के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर संगठन का विस्तार किया जाएगा प्रदेश अध्यक्ष रिजवान अंसारी ने खंडवा बुरहानपुर जिले के अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद उनसे अपेक्षा की है कि वह शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश कार्यालय को अवगत कराएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments