Monday, August 31, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरभारत जोड़ो यात्रा आगमन को सफल बनाने के लिए सद्भावना सम्मेलन हुए...

भारत जोड़ो यात्रा आगमन को सफल बनाने के लिए सद्भावना सम्मेलन हुए आयोजित

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का नवंबर के तीसरे सप्ताह में बुरहानपुर से मध्यप्रदेश में प्रवेश होगा इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा विभिन्न जिलों में तैयारी को लेकर सद्भावना सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट शेख अलीम का बुरहानपुर आगमन हुआ जहां उन्होंने सद्भावना सम्मेलन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के आगमन को लेकर सभी कांग्रेस जनों को एकजुट होकर काम करने तथा विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रे को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाने की बात कही एक निजी मैरिज गार्डन में आयोजित इस सम्मेलन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय रघुवंशी व अन्य कांग्रेश जन उपस्थित थे तो वही दूसरा सद्भावना सम्मेलन एक निजी होटल में आयोजित हुआ जहां प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हमीद काजी और भारत जोड़ो यात्रा के सह समन्वयक फरीद काजी डॉक्टर इमरान सहित अन्य कांग्रेस नेता व अल्पसंख्यक नेता उपस्थित हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट शेख अलीम ने यहां भी सभी कांग्रेश जनों को एकजुट होकर यात्रा के आगमन की तैयारी करने को कहा साथ ही उन्होंने कहा कि एम आई एम जैसी पार्टी भाजपा की बी टीम है इसका रोल आपने महापौर चुनाव में बहुत अच्छे से देख चुका है भाजपा असदुद्दीन ओवैसी की इस पार्टी का उपयोग केवल अपने हित के लिए करती आई है विधानसभा 2023 के चुनाव में यहां से कांग्रेश को प्रचंड बहुमत से जिताना है कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का प्रवेश बुरहानपुर जिले से मध्यप्रदेश में होना है उसको लेकर कांग्रेसका फोकस बुरहानपुर जिले पर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments