Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरबद हाल सड़कों के बीच मां दुर्गा प्रतिमाओं का निकला चल समारोह

बद हाल सड़कों के बीच मां दुर्गा प्रतिमाओं का निकला चल समारोह

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) गुरुवार प्रातः से ही माता रानी की प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए चल समारोह निकाला गया माता रानी की प्रतिमाआएं जैनाबाद फाटे पर स्थित तथा आयुर्वेद कॉलेज के पास स्थित दो बड़े कुंड में की गई इस के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन के द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई थी एनजीटी के प्रतिबंधों के बीच इस बार दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन ताप्ती नदी में नहीं किया गया एनजीटी के निर्देशों को ध्यान में रखकर जिला कलेक्टर हर्षित सिंह के द्वारा दो बड़े कुंड निर्मित कराए गए जिनमें दुर्गा प्रतिमाओं को सासम्मान विधि विधान के साथ विसर्जित किया गया शहर की बदहाल सड़कों के चलते दुर्गा प्रतिमाओं को ले जाने में मंडलों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा नगर निगम के द्वारा चल समारोह से पूर्व मार्गो के गडडों को नहीं भरा गया जिसके चलते हिचकुले खाते प्रतिमाएं अपने गंतव्य स्थान तक पहुंची दुर्गा प्रतिमाओं का चल समारोह सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से निकल सके इसके लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा विशेष व्यवस्थाएं कर बाल्टीनाथ किया गया था जिसके चलते गुरुवार तड़के से निकलने वाले चल समारोह शाम पांच बजे तक प्रतिमाओं के विसर्जन हो सका इसके बाद रेणुका माता स्थित दशहरा मैदान पर रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित हुए जहां सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर दशहरे की बधाई दी इस आयोजन में नगर के गणमान्यजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments