Sunday, August 30, 2026
spot_img
Homeबुरहानपुरप्रतिवादी और अभियुक्त की स्थिति कानूनी प्रश्न खड़ा करती है----रावत

प्रतिवादी और अभियुक्त की स्थिति कानूनी प्रश्न खड़ा करती है—-रावत

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करना लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है। यह केवल एक उम्मीदवार के साथ अन्याय नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया, निष्पक्ष चुनाव और संवैधानिक मूल्यों पर गंभीर प्रहार करार दिया। कांग्रेस सड़क से संसद तक आवाज उठाएंगी। यह बात कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष शहर रिंकू टांक ने जिला स्तर पर आयोजित पत्रकारवार्ता में कहीं उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की आपत्तियों और व्याख्याओं के आधार पर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया गया, उसने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं ईजिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी सहित कांग्रेस नेतृत्व ने लगातार सवाल किया है कि क्या चुनावी प्रक्रिया कानून के अनुरूप चलेगी या राजनीतिक दबाव में। कांग्रेस ने तर्क दिया कि जिसे निजी परिवाद निजी कंप्लेंट बताया गया है, उसमें मीनाक्षी नटराजन को अभियुक्त नहीं, बल्कि प्रतिवादी के रूप में दर्शाया गया है। कांग्रेस जिला प्रभारी ग्यारसीलाल रावत ने कहा कि प्रतिवादी और अभियुक्त की स्थिति कानूनी प्रश्न उत्पन्न करती है। पार्टी का कहना है कि नामांकन निरस्त करने का कारण कानून के प्रावधानों और उनकी व्याख्या से मेल नहीं खाता। कांग्रेस ने यह भी कहा कि यदि1 किसी उम्मीदवार का नामांकन ऐसे आधारों पर निरस्त किया जाता है, जिनकी स्पष्ट अपेक्षा नामांकन प्रपत्र में नहीं है, तो यह भविष्य में अनिश्चितता और मनमानी पैदा कर सकता है कांग्रेस के पूर्व महासचिव अजय सिंह रघुवंशी ने कहा कि भाजपा के उम्मीदवारों को नामांकन में सुधार का मौका दिया जाता है, जबकि कांग्रेस उम्मीदवारों का नामांकन खारिज कर दिया जाता है,यह हिटलर शाही सरकार है कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हमीद का ने कहा की लोकतंत्र केवल मतदान प्रक्रिया का नाम नहीं, बल्कि सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर और निष्पक्ष व्यवहार मिलना है इस अवसर परकांग्रेस मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि चुनाव आयोग को जगाने के साथ लोकतंत्र की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान, कांग्रेस जिला प्रभारी ग्यारसीलाल रावत ,कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक, प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद काजी, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा पूर्व प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी, निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव , अन्य कांग्रेस नेता आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments