Sunday, August 30, 2026
spot_img
Homeबुरहानपुरप्रतिमा विसर्जन को लेकर रूट मैप जारीसमय का नहीं किया गया निर्धारण

प्रतिमा विसर्जन को लेकर रूट मैप जारी
समय का नहीं किया गया निर्धारण

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) अनंत चतुर्दशी पर होने वाले गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है इसको लेकर शहर के विभिन्न भागों से निकलने प्रतिमाओं के लिए छोटी बड़ी प्रतिमाओं के लिए रूट निर्धारित किए गए हैं। परंतु इन रूठ पर निकलने वाली प्रतिमाओं के गणेश मंडल के लिए कोई समय अलग-अलग निर्धारित नहीं किया गया है ऐसे में गणपति नाका कोतवाली और शिकारपुरा क्षेत्र की प्रतिमा का त्रिवेणी संगम गांधी चौक और कमल तिराहा पर होगा जिसे से क्षेत्र में अधिक भीड़ की स्थिति निर्मित होगी शासन निर्देशों के तहत विसर्जन समारोह में डीजे लेझिम आदि पर प्रतिबंध है। परंतु तीन स्थानों की प्रतिमाओं के एक साथ गांधी चौक कमल तिराहा से हो कर शनवारा की ओर गुजरने से भीड़ अधिक होगी यहां प्रशासन को समय निर्धारित करने पर विचार करना होगा शासन के स्पष्ट निर्देश है कि कोरोना संक्रमण के चलते प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर किसी प्रकार की भीड़ नहीं लगे तथा सरलता पूर्वक बिना भीड़ विसर्जन हो सके इसके लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रूट मैप भी बना लिया है परंतु तीन क्षेत्रों की बड़ी प्रतिमाएं एक ही स्थान से एक समय में गुजरने पर भीड़ हो सकती है इसके लिए आवश्यक है कि तीनों क्षेत्रों की प्रतिमाओं को गांधी चौक कमल तिराहा से गुजरने के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया जाए तो प्रशासन के द्वारा किए गए व्यापक व्यवस्था में कोई खलल नहीं पैदा होगा प्रतिमा विसर्जन के समारोह पर नजर बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का फूल प्रूफ प्लान पहले ही तैयार है सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे की आंख नजर गड़ाए हुए हैं जिसकी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के द्वारा की जाएगी रविवार को होने वाले प्रतिमा विसर्जन के लिए राजघाट सत्यारा घाट बड़े पुल और हतनूर पुल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रशासन की ओर से कर ली गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments