Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरपरीक्षा घोटालों और बेरोजगारी से युवाओं का भविष्य अंधकार में---- जिला अध्यक्ष

परीक्षा घोटालों और बेरोजगारी से युवाओं का भविष्य अंधकार में—- जिला अध्यक्ष

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत सोमवार को कांग्रेस कार्यालय, पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष रिंकू टोंक ने कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक मामले, भर्ती घोटालों और बढ़ती बेरोजगारी ने युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कोटा मेंविद्यार्थियों और युवाओं से संवाद के दौरान देश की परीक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को उजागर किया है। रिंकू टॉक ने कहा कि आज देश में हजारों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठते हैं, लेकिन उनमें से बेहद कम युवाओं को नौकरी मिल पाती है। लगभग एक हजार विद्यार्थियों में से केवल 12 युवाओं को ही रोजगार मिल पाता है, जबकि बाकी युवा वर्षों तक बेरोजगारी का सामना करते हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि नीट परीक्षा में हर साल करीब 22 लाख विद्यार्थी शामिल होते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण उनकी मेहनत और भविष्य दोनों दांव पर लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा से जुड़ी तैयारी, कोचिंग, आवास, यात्रा और अन्य व्यवस्थाओं पर देशभर में लगभग 1.32 लाख करोड़ रुपये खर्च होते हैं, जबकि केंद्र सरकार का शिक्षा बजट लगभग 1.40 लाख करोड़ रुपये है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की पांच बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं पर विद्यार्थियों और अभिभावकों का कुल मिलाकर लगभग 3.5 लाख करोड़ रुपये खर्च होता है, लेकिन इसके बावजूद युवाओं को रोजगार की गारंटी नहीं मिलती। कभी व्यापम घोटाला, कभी भर्ती घोटाला और कभी पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण परीक्षाएं रद्द कर दी जाती हैं, जिससे विद्यार्थियों का समय, पैसा और मेहनत बर्बाद हो जाती है। रिंकू टॉक ने कहा कि शिक्षा और रोजगार के नाम पर युवाओं एवं अभिभावकों से भारी आर्थिक बोझ उठवाया जा रहा है, लेकिन सरकार युवाओं को सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने में विफल रही है। राहुल गांधी ने देश के सामने इस पूरे सिस्टम की वास्तविकता उजागर की है और कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का काम कर रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने अधिकारों, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के लिए आगे आएं तथा राहुल गांधी के हाथ मजबूत करें, ताकि युवाओं के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती से उठाया जा सके। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद काजी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश में डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में सरकार थी, तब विपक्ष लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगाता था और आंदोलन धरना प्रदर्शन करता था। उन्होंने कहा कि उस समय जवाबदेही तय होती थी और आरोप लगने पर मंत्रियों से इस्तीफा लिया जाता था अथवा उनके विभाग बदले जाते थे। काजी ने कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व वाली सरकार को 12 वर्ष से अधिक समय हो चुके हैं, लेकिन इस दौरान हुए विभिन्न मामलों में किसी बड़े मंत्री की जवाबदेही तय नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े गंभीर मामलों के बावजूद किसी मंत्री का इस्तीफा नहीं लिया गया। काजी ने कहा कि देश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है, लेकिन केंद्र सरकार इस पर जवाब देने से बच रही है। कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी तफ्फजुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि “छात्रों की गूंज अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि विद्यार्थियों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई है। कांग्रेस पार्टीशिक्षा रोजगार औरपारदर्शी भर्ती व्यवस्था के लिएनिरंतर संघर्ष कर रही है और आगे भी युवाओं की आवाज को बुलंद करती रहेगी। प्रेस वार्ता में कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक , कांग्रेस प्रदेशउपाध्यक्ष हामिद काज़ी नगर निगम अध्यक्ष अनिता यादव ,शेख रुस्तम आशीष भगत आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments