Monday, August 31, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरनगर निगम के जिम्मेदारों की दबंगाई पर भड़के ड्राइवर और वाहन मालिक

नगर निगम के जिम्मेदारों की दबंगाई पर भड़के ड्राइवर और वाहन मालिक

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नगर निगम के जिम्मेदारों के द्वारा कब क्या कार्यवाही की जानी है इसका कोई ठिकाना नहीं कभी स्वच्छता के नाम पर सपोर्ट फाइन की बजाय संबंधितों पर अमानवीय कार्यवाही तो कभी सड़क किनारे खड़े वाहनों और हाथ ठेला व्यवसाययों को हटाने के नाम पर दबंगई मामला बस स्टैंड स्थित परकोटे के निकट का है जहां रोड किनारे चार पहिया वाहनों की निगम के अधिकारियों ने नियम कायदे से बाहर जाकर वहां खड़े वाहनों की हवा निकलने से मामला उलझ गया नगर निगम के जिम्मेदारों ने यातायात पुलिस को साथ लेकर सड़क के किनारे खड़े वाहनों का चालान बनवाना चाहिए परंतु ऐसा नहीं कर स्वयं ही वाहनों की हवा निकालने पर चार पहिया वाहन मालिक और ड्राइवर अधिकारियों से उलझ कर दोगली नीति का आरोप लगाया कि वहां बसें भी खड़ी हैं उनके टायर से हवा क्यों नहीं निकल गई वाहन चालकों और ड्राइवर का आरोप है कि अधिकारी गुंडागर्दी करते हुए कार्यवाही में पक्षपात कर रहे हैं ड्राइवर और मालिकों का कहना है कि अगर वह गलत है तो चालानी कार्यवाही करना चाहिए वाहन टोचन कर ले जाना चाहिए पर यह किस कानून में लिखा है कि वह वाहनों की हवा निकाल दें नगर निगम अधिकारियों की इस प्रकार की नियम विरोध कार्यवाही का मौके पर मौजूद लोगों ने भी विरोध करते हुए निगम के अफसर की कार्यवाही को गलत बताया वही इस पूरे मामले का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया और निगम की इस प्रकार की कार्यवाही की आलोचना की जा रही है जिससे नगर निगम की छवि धूमिल हुई है क्या निगम आयुक्त ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अनुशासन आत्मक कार्यवाही करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments