Tuesday, September 1, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरदाऊदी बोहरा समाज के रमजान का आखिरी अशरा हुआ पूरा कल मनाएंगे...

दाऊदी बोहरा समाज के रमजान का आखिरी अशरा हुआ पूरा कल मनाएंगे ईद उल फितर का त्यौहार

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) दाऊदी बोहरा समाज के रमजान का आखिरी अशर पूरा होने के साथ समाजजन 19 फरवरी गुरुवार को ईद उल फितर का त्यौहार मनाएंगे देशभर के समाज जनो के साथ साथ बुरहानपुर मे भी ईद उल फ़ित्र का त्यौहार मनाया जाएगा ।दाऊदी बोहरा जमात पीआर ओ कमेटी के कोओडिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने जानकारी देते हुए बताया की शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब जामली की सादरत मे स्थानीय नजमी मस्जिद दाऊदपुरा मे 19 मार्च को सुबह 7 बजे ईद उल फ़ित्र की नमाज ईद के खुतबे के साथ अदा की जाएगी। तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बातया की बुरहानपुर मे शहर की 16 मस्जिदों मे समाज जन सुबह एकत्रित होकर ईद उल फ़ित्र की नमाज अदा करेंगे नज़मी मस्जिद मे शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब द्वारा ईद की विशेष नमाज ईद के खुतबे के साथ अदा कराई जाएगी साथ ही शहर की अन्य मोहल्लो मे स्थित बोहरा मस्जिदों सहित वही लोधीपुरा स्थित मोहम्मदी मार्केज मस्जिद मे आमिल साहब शेख मूर्तजा भाई साहब द्वारा बोहरा समाज जनों को ईद उल फ़ित्र की नमाज अदा करायेगे । अंजुमन जाकवी जमात दाऊदी बोहरा समाज द्वारा ईद उल फ़ित्र की नमाज के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब जामली एवं नायब शहर आमिल शेख युसूफ भाई साहब जमाली की देख रेख मे ईद की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। दरगाह ए हकीमी परिसर मे स्थित हकीमी मस्जिद मे दरगाह प्रबंधक शेख सब्बीर भाई साहब एवं उपप्रबंधक शेख मुस्तुफा भाई उज्जैनी की देख रेख मे पवित्र रमजान माह सहित 19 मार्च को ईद की नमाज की तैयारियां पूरी हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments