Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरजिला हज कमेटी द्वारा ट्रेंनिंग कैंप संपन्नहाजियों को लगाए गए टीके

जिला हज कमेटी द्वारा ट्रेंनिंग कैंप संपन्नहाजियों को लगाए गए टीके

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) हज 2023 के लिए आजमीने हज को जिला हज कमेटी के द्वारा एक दिवसीय ट्रेनिंग कैंप यहां गुरुवार को आयोजित किया गया 18 मई गुरुवार को आयोजित इस कैंप में महिला एवं पुरुष हज यात्रियों ने भाग लिया । इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी जिला हज कमेटी एडवोकेट फरीद अहमद खान ने बताया कि हज सीजन 2023 के लिए जिला हज कमेटी के द्वारा हज पर जाने वाले आजमीन हज को जरूरी ट्रेनिंग ट्रेनर मतीन अजमल के द्वारा हाजियों को देकर उनका टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सैयद अनवर उल्लाह बुखारी शाही जामा मस्जिद ने हाजियों को जरूरी मालूमात देकर उन्हें हज की बारीकियों से आगाह किया यह आयोजन शाही जामा मस्जिद के पेश इमाम सैयद इकराम उल्ला बुखारी के दाउदपुर स्थित उनके निवास पर प्रात 10 बजे से आरंभ हुआ जिस की सदारत शाही जामा मस्जिद के मुक्तावली सैयद तलत तमजीत के द्वारा की गई तथा अन्य मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट हाजी शाकिर साहब भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अजहर उल हक चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर सैयद नदीम प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा हितायतुल्लाह जिला महामंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा गफ्फार मंसूरी भावसा पूर्व जिला अध्यक्ष हज कमेटी रियाजुल हक अंसारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शेख सादिक चापौरा इस प्रोग्राम में विशेष रुप से शामिल होकर शिरकत की गुरुवार 18 मई को होने वाले ट्रेनिंग कैंप में भाग लेने वाले आजमीन ए हज का प्रभारी जिला हज कमेटी एडवोकेट फरीद अहमद खान ने सभी को धन्यवाद दीया साथ ही इस ट्रेनिंग में सहयोग करने वाले डॉक्टर व अन्य का भी शुक्रिया अदा किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments