Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरजिला प्रशासन के अधिकारियों का डेरा अस्पताल में अब तक दो मरीजों...

जिला प्रशासन के अधिकारियों का डेरा अस्पताल में अब तक दो मरीजों की हुई मौत

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) दूषित पेयजल से शहर के 10 से अधिक वार्डों में डायरिया फैलने से 90 से अधिक लोग जिला अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं जिन में से एक वृद्ध सहित एक बच्चे की मौत हो चुकी है जब कि सोमवार की सुबह भी लोहार मंडी आजाद वार्ड कालाबाग शिकारपुरा राजपुरा से 12 से अधिक मरीज उल्टी दस्त को लेकर भर्ती किए गए हैं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर हर्ष सिंह अस्पताल का दौरा कर मरीजों से उनकी कुशल शेम पूछ चुके हैं। सोमवार सुबह भी अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान सीईओ जिला पंचायत सी एस सीएचएमओ अस्पताल में डेरा डाले नज़र आए इस पूरे मामले पर अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि 90 से अधिक मरीज डायरिया को लेकर पिछले तीन दिनों से भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। डायरिया के संबंध में उन्होंने कहा कि दूषित जल की शिकायत ही सामने आई है नगर निगम वार्डों से जल के सैंपल लेकर जांच की जा रही है। नगर निगम और जेएमसी कंपनी में ही कुछ गड़बड़ हो सकती है फिर भी हालत पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। नगर निगम और जेएमसी कंपनी को भी इस पर ध्यान देने को कहा गया है नगर के लोहार मंडी आजाद नगर वार्ड सहित अन्य वार्डो से ऐसे भी मामले सामने आए हैं जहां महाराष्ट्र के जलगांव से रिश्तेदार के घर शादी में आए मेहमान भी डायरिया की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। वहीं वार्डों में फैले डायरिया के लिए डॉक्टर दूषित जल का उपयोग ही मान रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments