Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरकांग्रेस का सृजन संगठन शिविर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का सशक्त...

कांग्रेस का सृजन संगठन शिविर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का सशक्त माध्यम

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) राजस्थान प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से पुष्कर में एक 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश भर के जिला अध्यक्षों कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी आदि उपस्थित होंगे इस शिविर को संबोधित करने कार्यकर्ताओं से सीधे तौर पर बात करने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित अन्य बड़े नेता इन 10 दिनों में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर सर जोड़कर पार्टी को मजबूत करने की रणनीति तैयार करेंगे इसको देखते हुए जयपुर राजस्थान शहर के पूर्व पार्षद एवं सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता जाकिर खान ने कांग्रेस संगठन से मांग की है कि जिस प्रकार राजस्थान प्रदेश में पार्टी को नई ताकत देने के लिए पुष्कर में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है ठीक उसी प्रकार मध्य प्रदेश सहित पूरे भारत के विभिन्न प्रदेशों में सृजन संगठन के नाम पर शिविर आयोजित किए जाएं जहां बैठकर हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता की बात सुनी जाए कांग्रेस सदस्यों के बीच के मनमुटाव को दूर कर सभी पक्षों को एक साथ बैठ कर उनकी बात सुनकर आपसी मतभेदों को दूर किया जाए तो पार्टी अवश्य ही मजबूत होगी श्री जाकिर खान ने विशेष रूप से राहुल गांधी से मांग की है कि वह इस पथ पर चलने हेतु युवाओं को प्रेरित करें तथा कांग्रेस की सभी विंग सेवा दल युवक कांग्रेस एनएसयूआई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ताओं को इस शिविर से जोड़कर उनकी बात सुनकर उन्हें नई जिम्मेदारी सोपी जाए तो निश्चित रूप से पार्टी में नई ऊर्जा का वास होगा जिसके बलबूते पर आगामी चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments