Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरआदिवासी दलित संगठन के 11सदस्य आरोपियों को लालबाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

आदिवासी दलित संगठन के 11सदस्य आरोपियों को लालबाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

बुरहानपुर अकील ए आज़ाद पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में लालबाग पुलिस ने जाग्रत आदिवासी दलित संगठन के सक्रिय सदस्य जो वर्ष 2021 के सितंबर माह में रेणुका फॉरेस्ट डिपो में डकैती डालकर शासकीय जप्ति में रखा ट्रेक्टर लूटकर ले गए थे , ऐसे 11 आरोपियों को लालबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपीगण जागृत दलित आदिवासी समाज के झण्डे लेकर ग्राम डवाली के 40-50 लोगो द्वारा दिन के करीब 1 बजे फारेस्ट डीपो मे खकनार बीट से जप्ती मे खडे मेसी ट्रेक्टर क्रमांक MP.68.A. 2779 को फारेस्ट के कर्मचारीगणो के कार्य में बाधा व भय में डालकर लूट करके ले गए थे। जिस पर थाना लालबाग में अपराध धारा 147,149,353,384 395 का दर्ज किया गया था। उक्त अपराध में लालबाग पुलिस द्वारा घटना के आरोपीगण मंशाराम पिता कुशल बारेला 32 वर्ष रामसिंह पिता कलसिंह 50 वर्ष बेदला पिता मुनिया बारेला 50 वर्ष खुमला पिता चमार बारेला 50 वर्ष बेलदार पिता भूनिया बारेला 55 वर्ष भूरसिंह पिता चेंदिया बारेला 40 वर्ष ओलिम पिता दूर सिंह बारेला 26 वर्ष फूलचंद पिता सुखलाल बारेला 36 वर्ष जव सिंह पिता गमला बारेला 23 वर्ष सुरसिंह पिता हमरा बारेला 27 वर्ष शिवलाल पिता सुखलाल बारेला 27 वर्ष सभी निवासी भगतबाबा फाल्या ग्राम डवाली को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपीगणों द्वारा जागृत आदिवासी दलित संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता होना बताया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments