Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरआजादी का अमृत महोत्सव जिला एवं पुलिस प्रशासन का गैर राजनीतिक आयोजन

आजादी का अमृत महोत्सव जिला एवं पुलिस प्रशासन का गैर राजनीतिक आयोजन

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में देशभर में मनाया जा रहा है इसी कड़ी में बुरहानपुर जिला एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा जिले भर में बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसमें जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका रही रविवार को दोपहर प्रगति नगर स्थित नेहरू स्टेडियम से रैली निकाली गई इस रैली का नेतृत्व जिला कलेक्टर परवीन सिंह और पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार ने किया इस रैली में शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों पुलिस जवान शामिल हुए कोई 8 किलोमीटर का यह सफर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों बस स्टैंड नेहरू चौक कमल चौराहा गांधी चौक इकबाल चौक जय स्तंभ शनवारा सिंधी बस्ती होकर उपनगर लालबाग के सागर टावर पर पहुंच कर समाप्त हुई आजादी के अमृत महोत्सव में देशभक्ति के जज्बे से ओतप्रोत इस बाइक रैली को नागरिकों का भी भरपूर सम्मान मिला इस 8 किलोमीटर के लंबे रास्ते के दोनों ओर खड़े नागरिकों ने रैली पर पुष्प वर्षा कर रैली में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान किया जिला एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त गैर राजनीतिक प्रयासों को नागरिकों ने खूब सराहा और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments