Monday, August 31, 2026
spot_img
Homeबुरहानपुरअमरनाथ यात्रा का सिल्वर जुबली वर्ष एक हज़ार से अधिक यात्री जाएंगे...

अमरनाथ यात्रा का सिल्वर जुबली वर्ष एक हज़ार से अधिक यात्री जाएंगे अमरनाथ यात्रा पर

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शिव शक्ति सेवा मंडल के बैनर तले अमरनाथ यात्रा पर हर वर्ष यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन करने जाते हैं शिव शक्ति सेवा मंडल का यह सिल्वर जुबली वर्ष है जब बुरहानपुर से लगभग एक हज़ार से अधिक यात्री तीन जत्थों में रवाना होंगे यह जानकारी शिव शक्ति मंडल के मनोज शंखपाल ने यहां एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता आयोजित कर मीडिया को दी उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्ष करुणा की पबंदियों के चलते अमरनाथ यात्रा स्थगित रही लेकिन इस वर्ष यात्रा के चालू होने से शहर के लगभग एक हज़ार अमरनाथ यात्री दर्शन के लिए जा रहे हैं इस वर्ष भारत सरकार की ओर से ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था होने से भी यात्री अधिक जा रहे हैं लेकिन मनोज शंख पाल ने बताया कि पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष सुरक्षा को लेकर सख्ती बहुत अधिक है यात्रा को लेकर मंडल को सरकार की ओर से जो दिशा निर्देश मिले हैं उसमें बताया गया है कि इस यात्रा के हर व्यक्ति को आर ए एफ टैग लगाया जाएगा ताकी यात्रियों के मूमेंट पर नजर रखी जा सके बाबा अमरनाथ गुफा का रास्ता जोखिम भरा होने से यात्रियों की सुरक्षा के तहत हेलीकॉप्टर की व्यवस्था होगी जो यात्री हेलीकॉप्टर से यात्रा करना चाहते हैं वह उससे कर सकते हैं उन्होंने बताया कि बुरहानपुर से रवाना होने वाल जतथे के 6 यात्री घोड़ों पर सवार होकर यात्रा करेंगे 26 जून को बुरहानपुर से रवाना होने वाले जत्थे में 51 यात्री शामिल हैं 6 जुलाई को जाने वाले जत्थे में जो शनवारा से रवाना होगा उसमें 250 यात्री शामिल होंगे तथा तीसरा जत्था जिसमें शासकीय कर्मचारी और उनके परिवार के लोग शामिल हैं वह लगभग 800 यात्री 20 जुलाई को बुरहानपुर से रवाना होंगे शिव शक्ति मंडल के मनोज संखपाल ने कामना की के यह सभी यात्री सकुशल यात्रा कर अपने घर वापस लौटे ऐसी उनकी कामना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments