Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरअपराधों की खुल रही परत दर परतढाई करोड़ गबन का फरार आरोपी...

अपराधों की खुल रही परत दर परतढाई करोड़ गबन का फरार आरोपी पुलिस गिरफ्त में

बुरहानपुर ( अकील ए आज़ाद) पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में अपराधों की खुल रही परत इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस को 20 वर्षो से से फरार चल रहे स्थाई वारंटी पंकज पाटनी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपी वर्ष 2001 के समय जिले में न्यू कॉटन कंपनी के माध्यम से कपास खरीदी का कार्य करता था। जिसने शहर के करीबन 20 लोगो से बड़ी मात्रा में राशि उधार लेकर उन्हें उनका पैसा वापिस नहीं लौटाया। आरोपी द्वारा उधारी के पैसों के एवज में लेनदारों को चेक दिए जो बाउंस हो गए। जिसके बाद फरियादियो द्वारा कोर्ट में आरोपी के विरुद्ध चेक बाउंस के केस लगाए गए आरोपी द्वारा इन 20 लोगों के लगभग 2 करोड़ 64 लाख का गबन किया गया था। कोर्ट द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारंट जारी किए गए थे। इसी तरह आरोपी द्वारा वर्ष 2001 में कपास खरीदी में किसानों के साथ भी धोखाधड़ी की गई थी। उसके द्वारा न्यू कॉटन कंपनी के माध्यम से किसानों से कपास खरीद कर उन्हें 22 लाख 50 हजार राशि का भुगतान नहीं किया गया जिस पर थाना कोतवाली धारा 420 आईपीसी का पंजीबद्ध किया गया था। इस तरह आरोपी द्वारा 2 करोड़ 86 लाख 50 हज़ार रुपए का गबन किया गया था। आरोपी द्वारा इंदौर व देवास जिले के कन्नौद के भी कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई थी। आरोपी पंकज पिता नेमीचंद पाटनी, 40 वर्ष, निवासी जावरा कंपाउंड ,इंदौर को कोतवाली पुलिस ने दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में पेश किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी सीताराम सोलंकी, उप. निरी. रामेश्वर बकोरिया, वरिष्ठ आर. प्रशांत राउत आदि का सराहनीय कार्य रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments