बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय अतिक्रमण की चपेट में यात्री चिलचिलाती धूप में खड़े रहने को मजबूर

0
118

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) पुष्पक बस स्टैंड अंतर प्रांतीय स्तर का बस स्टैंड है जहां प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों से प्रतिदिन सैकड़ो बसें यहां पहुंचती है जिनके माध्यम से 10 से 15000 हजार यात्रियों का यहां आवागवन होता है नगर निगम के प्रबंधन क्षेत्र में आने वाला यह पुष्पक बस स्टैंड विशाल भवन के रूप में बना है जहां यात्रियों को बैठने की व्यवस्था भी है लेकिन निगम प्रशासन की अन देखी और लापरवाही के चलते भवन का पूरा यात्री प्रतीक्षालय अतिक्रमण की चपेट में है यहां दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण के साथ अन्य फुटकर वसाईयों के द्वारा अतिक्रमण कर रखा है जिसके चलते बस स्टैंड के मुख्य परिसर में यात्रियों को बैठने की जगह नहीं होने से उन्हें गर्मी के इस मौसम में चिलचिलाती धूप में खड़े रहने को मजबूर होना पड़ रहा है उसे पर सितम यह की नगर निगम द्वारा यहां सार्वजनिक ब्याव के नहीं बनाए जाने से यात्रियों को बोतल बंद पानी खरीद कर पीना होता है मुख्य भवन में विशाल बड़ा क्षेत्र है जहां आने और जाने वाले यात्री अपनी बसों का इंतजार कर सकते हैं परंतु नगर निगम की लापरवाही के चलते यहां ऐसी दुर्दशा देखने को मिल रही है बस स्टैंड परिसर की गंदगी और अतिक्रमण को लेकर अनेक बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया लेकिन निगम है कि इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है यात्रियों के प्रतीक्षालय के बाहर बैठने से सुरक्षा व्यवस्था का प्रश्न भी खड़ा होता दिखाई दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here