आप पार्टी के प्रदेश कार्यालय का पूर्व गृहमंत्री ने किया उद्घाटन

0
96

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) मध्य प्रदेश की राजधानी झीलों की नगरी भोपाल मे आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक एवं गृह मंत्री व आप के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के मुख्य अतिथि मे सम्पन्न हुआ।आम आदमी पार्टी अल्प संख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ इक़बाल अब्बासी ने एक मुलाकात में बताया कि कार्यालय के साथ साथ राज्य स्तरीयन पदाधिकारी सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। मध्य प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष और प्रदेश अधिकारी आमन्त्रित किए गए थे सम्मेलन का संचालन प्रिंट एवम् इलेक्ट्रॉनिक मिडिया के प्रदेश प्रभारी मिन्हाज आलम ने किया शुरूआत में सभी जिले के जिला अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश प्रभारी सह प्रभारी का स्वागत किया गया। प्रभारी एवं सह प्रभारीयों ने सभी ज़ोन के कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की सभी विंग का प्रदेश अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने सम्मेलन को संबोधित किया प्रदेश प्रभारी ने सभी को अपने अपने जिले मे आम आदमी पार्टी द्वारा कार्यक्रम अयोजित करने सदस्य संख्या बढ़ाने जनता की मूल भूत सुविधा और समस्या को हल करने के लिए जनता की आवाज़ बनने पर जोर दिया सम्मेलन मे मध्य प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे ज्ञात होगी आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के सुप्रीम कोर्ट से ब इज्जत बरी होने के बाद कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव में उतरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here