फर्जी विकास के लिए मुख्यमंत्री का फर्जी स्वागत…. रघुवंशी

0
65

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिले में समस्याओं का अंबार है,रोड के नाम पर गड्डो का राज है,शुद्ध पानी के नाम पर गंदा ओर दूषित पानी आम जनता को पिलाया जा रहा है,गंदगी में बुरहानपुर नगर निगम का नाम 150-200 मे भी नही लग रहा,इसके बावजूद भी शहर की विधायक नगर निगम को सेल्यूट करे तो इससे ज्यादा दुर्भाग्य हो नही सकता,क्या निगम अधिकारियों की चमचागिरी को सेल्यूट कर रही है हमारी विधायक. उक्त आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता अजयसिंह रघुवंशी ने जिले के भाजपा नेताओं सहित प्रदेश की सरकार पर भी प्रश्न उठाए आज एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अजयसिंह रघुवंशी ने कल मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाजपाइयो को आइना दिखाते हुए फर्जी विकास को लेकर कई आरोप लगाए। श्री रघुवंशी ने कहा कि जिले के नेता नगर की घरोहरो को बेचकर अपने हित साधने के लिए विकास की बात कर रहे है,।आपने कहा कि निगम की जल आवर्धन योजना और अमृत योजना फेस 1 पूरी तरह से फ्लॉफ हो चुकी है ,पिछले 8 वर्षो में जनता दुषित पानी पीने,खुदी हुई सड़को पर चलने को मजबूर है,इसी प्रकार से भाजपा विधायक और महापौर विकास करते रहे तो इंदौर की भागी रथपुरा की घटना यहां देखने को मिल सकती है,। श्री रघुवंशी ने निगम द्वारा स्व.प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी के नाम पर एक तरण ताल का निर्माण कराया गया,जिसमे भारी भ्रष्टाचार हुआ उसकी जांच के बाद विधानसभा के आदेश के बाद भी आज तक किसी अधिकारी, नेता या ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्यवाही नही गई।अपने आप को किसान हितेषी बताने वाली ये किसान विरोधी सरकार किसानों के हर काम मे फेल हुई है जिले के किसानों की वर्षो की मांग केला अनुसंधान केंद्र थी जिस हेतु कमलनाथ सरकार ने 100 एकड़ भूमि एक्वायर कर कार्यवाही शुरू की थी,किन्तु इस सरकार ने उसे आगे नही बढ़ने दिया। पर्यटन के नाम पर परकोटा संरक्षण, प्राचीन घरोहरो का संरक्षण, धार्मिक स्थलों पर पहुचाने वाले मार्गो पर करोड़ो का खर्च बताने के बाद भी धरातल पर कोई कार्य नही,गुणवत्ता हीन कार्य पर कोई जवाबदेही नही श्री रघुवंशी ने किसानों के हित में कहा कि इस सरकार से जिले के 23 हजार हेक्टेयर के केला किसानों को निराशा किया है,अभी तक केला फसल को बीमा में सम्मिलित नही किया केवल घोषणायें ही हो रही है,समय पर खाद ना मिलने से किसान परेशान है। श्री रघुवंशी ने ताप्ती नदी की शुद्धता पर सवाल करते हुए कहा कि नदी में 13 बड़े नाले सीधे ताप्ती को गंदा कर रहे है,नाला चेनाइजेशन के नाम पर कार्यो की घोषणाएं तो है धरातल खाली है,विधायक,सांसद केवल विज्ञप्तिओ के माध्यम से विकास की होड़ में लगे है।शासकीय अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से हालात बाद से बदतर है और सांसद,विधायक झूठी घोषणाओं में व्यस्त है रघुवंशी ने कहा कि भाजपा की रैली का रूट सदैव से तय है कि गणपति मंदिर से लेकर सिंधीपुरा से फव्वारा आते है फिर कल मुख्यमंत्री को उधर से क्यों नही ला रहे क्योंकि विकास की पूरी पोल खुल जाएगी। इस अवसर पर पार्षद गण ईस्माइल अंसारी,अजय उदासीन,फहीम हाशमी अजयबलापुरकर, इनामअंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here