जर्जर भवनों को लेकर निगम हुआ सख्त चालू की तोडऩे की कार्यवाही

0
235

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर में जर्जर होते भवनों की सूची तैयार कर नगर निगम के द्वारा भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए थे लेकिन इसके बाद भी भवन स्वामियों के द्वारा स्वयं कोई संज्ञान नहीं लिया गया जिस के चलते नगर निगम प्रशासन सख्त होकर ऐसे जर्जर भवनों को जेसीबी के माध्यम से तोडऩे की कार्यवाही कर रहा है इसी कर्म में जयस्तंभ स्थित एक मकान तथा ऑटो गैरेज पर निगम अमले ने कार्यवाही करते हुए भवन के जर्जर हिस्से को ढहा दिया। ज्ञात हो कि वर्षा काल में जर्जर भवनों के गिरने से जनहानि की संभावनाएं बढ़ जाती है इसी के चलते नगर निगम प्रशासन ऐसे भवनों की सूची बनाकर विधिवत कार्यवाही करता है, नगर में 300 से अधिक ऐसे जर्जर भवन पाए गए हैं जो वर्षा के समय कभी भी धराशाई होकर जान माल को नुकसान पहुंचा सकते हैं नगर निगम की इस कार्यवाही का अनेक स्थानों पर विरोध भी हुआ है जहां लोगों को समझाइश देकर भवन ढहाने की कार्यवाही को रोका गया है वर्ष के समय हादसों को रोकने के लिए यह कार्यवाही की जाना आवश्यक होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here