Thursday, November 26, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरसरकार में कहां दम के कोई चुनाव कराए सहकारिता चुनाव नहीं कराना...

सरकार में कहां दम के कोई चुनाव कराए सहकारिता चुनाव नहीं कराना इसका उदाहरण

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, मंहगाई, वोट चोरी जैसे मामलो मै डरी हुई प्रदेश और देश की सरकार का अब कोई मुंह नहीं बचा हैं की वो जनता के सामने जाकर अपनी बात रखे या किसी चुनाव का मुकाबला कर सके, और फिर राजस्थान के पंचायत चुनाव के परिणामो ने तो भाजपा की जमीन ही सरका दीं, इसलिए अब भाजपा की कोई भी सरकार चुनाव नहीं चाहती उक्त आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता पूर्व प्रदेश महासचिव अजयसिंह रघुवंशी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की मोहन यादव की सरकार किसी भी चुनाव परिणामो से डर कर चुनावों मै जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है श्री रघुवंशी ने कहा की प्रदेश मै कृषि उपज मंडी के चुनाव वर्षो से लंबित पड़े हैं, सभी मंडीओ मै अपने मन पसंद अधिकारी बैठाकर भाजपा नेता मनमानी कर रहे हैं किसान को अपना प्रतिनिधि नहीं होने से भारी नुकसान उठाना पढ़ रहा हैं, अधिकारिओ कि मनमानी के आगे किसान बेबस हैं, इसके अतिरिक्त प्रदेश मै सहकारिता क्षेत्र के चुनाव मै भी कामोंबेश इतने ही समय से लंबित हैं किन्तु सरकार के मन का चोर चुनाव नहीं कराने दे रहा हैं. भाजपा नेता अच्छी तरह जानते हैं की अब कोई भी चुनाव हो भाजपा का निपटना तय हैं, इसी लिए सरकार चुनाव कराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही हैं, हार का डर इस सरकार पर इस कदर छाया हैं की वह उस जगह भी चुनाव कराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे जहाँ पहले से भाजपा का बोर्ड स्थापित था श्री रघुवंशी ने मोहन सरकार को चुनौती देते हुए कहा की सरकार मै इतना दम हैं और विकास का ज्यादा ही ढ़ोल बज गया हो तो मैदान मै आकर चुनाव करा कर देख ले की कितना दम बचा हैं भाजपा में!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments