Tuesday, November 17, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरमौला मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का फरमान समाज के जरूरतमंदों की करें मदद

मौला मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का फरमान समाज के जरूरतमंदों की करें मदद

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) दरगाह-ए हकीमी परिसर में 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के स्वागत के लिए एकत्रित हुए। सैयदना साहब महाराष्ट्र के धारणी से सड़क मार्ग द्वारा बुरहानपुर पहुंचे और रात्रि विश्राम दरगाह हाकिमी में ही किया। बुरहानपुर में अपने संबोधन के दौरान सैयदना साहब ने लोगों की शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए दुआ की। उन्होंने समाजजनों को समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता करने की नसीहत दी। सैयदना साहब की यह यात्रा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के गांवों, कस्बों और शहरों की जारी यात्रा का हिस्सा थी। इंदौर से आरंभ हुई इस यात्रा में सैयदना साहब ने सड़क मार्ग से केसूर, देपालपुर, उज्जैन, आगर, नलखेड़ा, सुसनेर, बड़ौद, गौतमपुरा, बड़वाह, सनावद, मूंदी और धारणी का दौरा किया। हर स्थान पर सैयदना साहब ने दाऊदी बोहरा परिवारों से मुलाकात की और मार्गदर्शन दिया। यह सैयदना साहब की बुरहानपुर की दूसरी यात्रा थी। अप्रैल में वे सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन के उर्स के अवसर पर शहर आए थे। बुरहानपुर में दाऊदी बोहरा समाज के समन्वयक तफज्जुल मुलायमवाला ने कहा, “हम सैयदना साहब की यात्रा की व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए बुरहानपुर जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम का हृदय से आभारी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments