Monday, November 16, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरन्यायोत्सव सप्ताह अंतर्गत विधिक जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

न्यायोत्सव सप्ताह अंतर्गत विधिक जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती विधि सक्सेना के मार्गदर्शन में एवं श्री निलेश कुमार जिरेती सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर एवं सुश्री अनुपमा मुजाल्दे जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा आज दिनांक 14 नवंबर 2026 को बाल दिवस के अवसर पर एवं न्यायोत्सव सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान निलेश कुमार जिरेती सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण-बुरहानपुर ने विद्यार्थियों को किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, व्यक्तिगत सुरक्षा, बाल शोषण के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बच्चों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श (ळववक ज्वनबी एवं ठंक ज्वनबी) की पहचान करने, किसी भी प्रकार के शोषण अथवा दुर्व्यवहार की स्थिति में बिना डर के शिकायत करने तथा इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए जागरूक किया। साथ ही बच्चों को हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा उपलब्ध परामर्श एवं विधिक सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गई।शिविर में उपस्थित जिला विधिक सहायता अधिकारी अनुपमा मुजाल्दे द्वारा विद्यार्थियों को बाल अधिकारों एवं बाल संरक्षण एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई। बाल दिवस के अवसर पर एवं न्यायोत्सव सप्ताह के अंतर्गत पैरालीगल वाॅलेन्टियर्स श्री महेन्द्र जैन, अल्मास तरन्नुम खान, डाॅ.किरणसिंह द्वारा गणेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुरहानपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उनके द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की नालसा डाॅन, नशे के प्रति जागरूकता और नशामुक्त भारत योजना 2025, बालविवाह योजना, योजनाओं की जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments